फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Wires will be changed up to 33 km in the city, Electricity Corporation will spend 1.4 crore

Gorakhpur News: शहर में 33 किमी तक बदले जाएंगे तार, बिजली निगम खर्च करेगा 1.4 करोड़

Tue, 12 Aug 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Wires will be changed up to 33 km in the city, Electricity Corporation will spend 1.4 crore
जर्जर तारों के कारण फॉल्ट की समस्या को देखते हुए बिजली निगम ने मंजूर किया प्रस्ताव
विज्ञापन


गोरखपुर। शहर में जर्जर हो चुके पुराने तार बदले जांएगे। बिजली निगम ने इसका खाका तैयार कर लिया गया है। लगातार फॉल्ट से जूझ रहे शहर की समस्या को देखते हुए बिजली निगम ने इसके लिए 1.40 करोड़ रुपये मंजूर किया है। इससे शहर में 33 किमी तक जर्जर तार बदले जाएंगे।
बिजली निगम शहर के 12 फीडरों के अंतर्गत जर्जर और लटकते तारों को बदल कर नए और दोगुनी क्षमता वाले डाग कंडक्टर तार लगाएगा। खराब तार के बदल जाने के बाद उन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली फॉल्ट की समस्या से निजात मिलेगी। बिजली निगम के मुताबिक, अब तक वीजल तार का इस्तेमाल किया जाता था लेकिन बिजली की मांग और बढ़ते लोड को देखते हुए इस बार दोगुनी क्षमता वाले डाग कंडक्टर तार लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में बदले जाएंगे तार
रामजानकी नगर फीडर से जुड़े क्षेत्र में 3.5 किमी जर्जर हो चुके वीजल तार को बदल कर डाग कंडक्टर तार लगाए जाएंगे। भगवानपुर फीडर से जुड़े क्षेत्र में 6 किमी जर्जर तार बदले जाएंगे। कृष्णानगर फीडर से जुड़े क्षेत्र में 4.5 किमी, राजनगर फीडर से जुड़े क्षेत्र में 3.5 किमी, दूरदर्शन फीडर से जुड़े क्षेत्र में 2.5 किमी, राप्तीनगर फेज-3 फीडर से जुड़े क्षेत्र में 1.5 किमी, चरगावां फीडर से जुड़े क्षेत्र में 3.5 किमी, मेडिकल कॉलोनी फीडर से जुड़े क्षेत्र में 1500 मीटर, सेमरा शहरी फीडर से जुड़े क्षेत्र में 1.5 किमी जर्जर तार बदलकर डाग कंडक्टर तार लगाए जाएंगे। इसके अलावा सेमरा शहरी फीडर से जुड़े क्षेत्र में करीब 550 मीटर और सेठी फीडर से जुड़े क्षेत्र में 500 मी वीजल तार को एसएलपी तार से बदला जाएगा। सूरजकुंड फीडर के ओवरब्रिज एवं माधोपुर फीडर पर स्थापित वीजल तार को रैबिट तार से बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विद्युत निगम शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कई प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में शहर में कुल 33 किमी जर्जर तार को बदल कर दोगुनी क्षमता वाले डाग कंडक्टर तार लगाए जाएंगे।
- लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधीक्षण अभियंता, शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed