फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Wires and transformers will be shifted from school-college campuses

Gorakhpur News: स्कूल-कॉलेजों के परिसरों से शिफ्ट होंगे तार और ट्रांसफाॅर्मर

Sun, 20 Jul 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Wires and transformers will be shifted from school-college campuses
बिजली निगम की ओर से आवंटित किए गए 1.93 करोड़ रुपये, डीएम की अध्यक्षता में समिति भी गठित
विज्ञापन


गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुरा प्राथमिक विद्यालय में करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत मामले का संज्ञान शासन ने लिया है। शासन के निर्देश पर अब जिलेभर के स्कूल-कॉलेजों के परिसर से बिजली के तार और ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट किए जाएंगे। बिजली निगम की ओर से इसके लिए 193.70 लाख रुपये भी आवंटित कर दिए गए हैं। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है जिसमें सीडीओ, बीएसए, डीआईओएस, उच्च शिक्षाधिकारी, बिजली निगम के एसई और एक्सईएन भी शामिल हैं।
यह समिति सरकारी विद्यालयों में जाकर लाइन शिफ्टिंग के कार्य का चिह्नांकन करेगी। इसके बाद यहां से तार और ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट किए जाएंगे। निर्देश दिए गए हैं कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तार व ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग के मानकों का भी ध्यान दिया जाए। बिजनेस प्लान के अंतर्गत कार्य करा रही संस्था से यह कार्य कराए जाएं। नए पोल भी आवश्यकतानुसार लगाएं जाएं ताकि छात्राें की सुरक्षा पर सवाल न खड़े हो सकें।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्कूल-काॅलेजों के परिसर से बिजली के तार और ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट करने के लिए जिले को 193.70 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। यह कार्य हो जाने से छात्रों की सुरक्षा भी पुख्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed