{"_id":"66285120960eacd73a0f1937","slug":"gorakhpur-news-will-motivate-families-who-are-indifferent-towards-vaccination-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-535964-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवारों को करेंगे प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टीकाकरण के प्रति उदासीन परिवारों को करेंगे प्रेरित
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सीडीओ संजय कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों, टीबी उन्मूलन, नवजात स्वास्थ्य कार्यक्रम और विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान तय हुआ कि जो परिवार नियमित टीकाकरण के प्रति उदासीन हैं, उनकी पहचान कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा में उपस्थित नहीं रहने वाले विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। यह भी निर्देश दिया कि हाईग्रेड फीवर के मरीजों को ईटीसी में अवश्य भर्ती किया जाए। सीडीओ ने सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूत बनाएं।
कहा, जिले भर में ऐसे परिवारों की पहचान की जाए जो नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के प्रति उदासीन हैं। उन परिवारों को टीकाकरण के महत्व से अवगत कराया जाए। बैठक में रूबेला टीकाकरण और रिपोर्टिंग, टीबी मरीजों की जांच, बड़हलगंज में एफआरयू को क्रियाशील करने आदि के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।