फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Wife put a knife on the neck of the maid, husband raped her, reward on the couple

Gorakhpur News: पत्नी ने नौकरानी की गर्दन पर चाकू रखा, पति ने किया दुष्कर्म, दंपती पर इनाम

Thu, 13 Mar 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Wife put a knife on the neck of the maid, husband raped her, reward on the couple
कुशीनगर की पीड़िता ने शाहपुर थाने में दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस
विज्ञापन

पुलिस ने भागे दंपती की गिरफ्तारी के लिए रखा 10-10 हजार रुपये का इनाम
महिला ने नौकरानी को पति के साथ सोने व बच्चा पैदा करने पर जमीन देने का दिया था लालच
गोरखपुर। शाहपुर में रहने वाले दंपती ने बच्चे की चाहत में नौकरानी को जमीन का लालच दिया था। इन्कार करने पर पत्नी ने नौकरानी की गर्दन पर चाकू रखा और पति ने जबरन दुष्कर्म किया। कुशीनगर की पीड़िता की तहरीर शाहपुर थाने में केस दर्ज किया, जिसके बाद पति-पत्नी भाग निकले थे। एसएसपी ने शाहपुर बसंत बिहार काॅलोनी के बृजपाल सिंह और उसकी पत्नी सोनिया सिंह की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा है। आरोपी बृजपाल सिंह का मूल निवास मथुरा जिले नंद गांव कोसीकला में है।
कुशीनगर की पीड़िता ने शाहपुर थाने में 11 जून 2024 को बृजपाल सिंह और उसकी पत्नी सोनिया पर दुष्कर्म और मारने पीटने का केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया कि किसी के माध्यम से नंबर लेकर बृजपाल सिंह ने कॉल की और बोला वह सुपरवाइजर है। घर में खाना बनाने वाली की जरूरत है। घर पर रहकर खाना बनाने के बदले 10 हजार रुपये प्रति माह देने की बात कही। फरवरी 2024 में विश्वास करके शाहपुर स्थित बृजपाल के किराए के मकान पर गई और वहां रहकर काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बच्चे के बदले दिया अजमेर में जमीन व फ्लैट का लालच
पीड़िता ने बताया कि काम करते कुछ ही दिन हुए थे कि एक रात शराब पीकर सोनिया उसके पास आई। बोली कि उसकी शादी के सात साल हो गए हैं, अभी तक बच्चा नहीं हुआ। तुम मेरे आदमी से एक बच्चा पैदा करोगी तो इसके बदले अजमेर में जमीन व फ्लैट तुम्हारे नाम कर दूंगी। इन्कार करने पर सोनिया ने हमारे गले पर चाकू रख दिया, इसके बाद गाली देते हुए बृजपाल ने दुष्कर्म किया। इसका सोनिया ने मोबाइल में एक वीडियो भी बना लिया। इसके बाद कई दिनों तक वह दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह उनके चंगुल से भागी और थाने पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
कोट-
पति-पत्नी शाहपुर थाने से वांछित हैं, दोनों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा है। बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed