फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Wife lives with friend, now wants to grab ancestral land

Gorakhpur News: दोस्त के साथ रहती है पत्नी, अब हथियाना चाहती है पैतृक जमीन

Sat, 22 Feb 2025 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Wife lives with friend, now wants to grab ancestral land
गगहा इलाके का मामला, पत्नी पर आरोप लगाते हुए पति ने दी तहरीर
विज्ञापन

गगहा। एक गांव के व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए गगहा थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि पत्नी दोस्त के साथ रहती है। अब उसके साथ मिलकर पैतृक जमीन हथियाना चाहती है। पत्नी चार साल से दोस्त के साथ ही रहती है। कई बार पत्नी और दोस्त को समझाया लेकिन हर बार दोनों मारपीट कर भगा देते हैं और फर्जी केस में फंसाने की धमकी देते हैं। गगहा थाना प्रभारी गौरव वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

गगहा क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2013 में उसकी शादी सिवान जिले में भाभी की छोटी बहन से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी को लेकर लुधियाना पंजाब कमाने चला गया। वहां पर कुशीनगर के तमकुही राज के एक युवक से मेरी दोस्ती हो गई। वह मेरे घर आने जाने लगा। इस दौरान पत्नी से भी उसके रिश्ते बन गए। बाद में पता चला कि दोनों मेरी गैरमौजूदगी में भी घर पर मिलते हैं। पत्नी को डांट फटकार लगाई तो वह वर्ष 2021 में उसे छोड़ कर कुशीनगर के युवक साथ लुधियाना में ही रहने लगी। साथ में दोनों बच्चों को भी ले गई। समझाने के बाद भी वह तलाक के लिए तैयार नहीं हो रही है। पीड़ित ने बताया की 18 फरवरी को रात नौ बजे गगहा गजपुर मार्ग पर स्थित सिलनी पुलिया के रास्ते गांव जाते समय दोस्त के साथ पत्नी व उसके अन्य रिश्तेदार आकर उसे मार पीटकर घायल कर दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed