{"_id":"66fde428f0ac1a34760de004","slug":"gorakhpur-news-wife-interrogated-gangeshs-mobile-seized-by-sit-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-704633-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पत्नी से की पूछताछ, गंगेश का मोबाइल एसआईटी ने कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पत्नी से की पूछताछ, गंगेश का मोबाइल एसआईटी ने कब्जे में लिया
विज्ञापन
गोरखपुर। गंगेश हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआईटी ने बुधवार को घर जाकर उनकी पत्नी से फिर पूछताछ की है। एसआईटी ने गंगेश का मोबाइल फोन ले लिया है। मोबाइल में एक रिकॉर्डिंग ऐसी भी है, जिसमें पूर्व अधिवक्ता गवाही देने को लेकर आगाह कर रहा है। पुलिस रिकॉर्डिंग के आवाज की जांच कराएगी।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को गंगेश की पत्नी अपूर्वा पांडेय सुबह करीब नौ बजे दिल्ली से गोरखपुर में महेवा स्थित आवास पर पहुंची। इसके बाद वह दोपहर में भतीजे और भाभी के साथ कैंट थाने पहुंची थी। थाने में उससे पूछताछ की गई थी। इस दौरान परिवार वालों ने बताया था कि अपूर्वा के पास गंगेश का मोबाइल है, जिसमें बातचीत का ऑडियो क्लिप है। ऑडियो में एक व्यक्ति गंगेश से कह रहा है कि उसे बयान नहीं देने दिया जाएगा।
वह सावधान होकर गोरखपुर जाए। बुधवार को गंगेश के घर पहुंची एसआईटी ने पत्नी से मोबाइल अपने कब्जे में लिया। साथ ही कुछ बिंदुओं पर पत्नी से पूछताछ भी की। बयान देने के बाद गंगेश की पत्नी अपूर्वा दिल्ली के लिए रवाना हो गई। उधर, मोबाइल में रिकॉर्डिंग से एसआईटी को मामले की तह तक जाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर ही है। गंगेश पांडेय के मोबाइल फोन को उसकी पत्नी से ले लिया गया है। रिकॉर्डिंग के आवाज का परीक्षण कराया जाएगा। एम्स से फारेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद बहुत सी चीजें साफ हो जाएंगी।
योगेंद्र सिंह, सीओ कैंट