फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Wife arrested in case of suicide of a youth, was accused of instigating him

Gorakhpur News: युवक की खुदकुशी के मामले में पत्नी गिरफ्तार, उकसाने का था आरोप

Mon, 04 Aug 2025 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Wife arrested in case of suicide of a youth, was accused of instigating him
झंगहा इलाके में 30 जुलाई को हुई थी घटना, पुलिस ने आरोपी महिला को भिजवाया जेल
विज्ञापन

गोरखपुर। झंगहा क्षेत्र के डीहघाट में युवक की खुदकुशी के मामले में रविवार को पुलिस ने उसकी पत्नी कविता को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। उसपर खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा का केस दर्ज है। महिला के मायके वालों का आरोप है कि वह खुद दहेज उत्पीड़न की पीड़ित थी। उसे ही पुलिस ने आरोपी बनाकर जेल भिजवा दिया।
जानकारी के मुताबिक, 30 जुलाई को डीहघाट निवासी आकाश ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। अगले दिन सुबह जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पर आने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामला बढ़ने पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया, लेकिन परिजन नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने तहरीर लेकर पत्नी कविता और उसके भाई पर केस दर्ज कर लिया। इसके बाद परिजन चौकी इंचार्ज पर केस दर्ज करने की मांग करने लगे। आरोप था कि पुलिस के उत्पीड़न की वजह से ही आकाश ने खुदकुशी की है। हालांकि, बाद में वह मान गए और शव का भोर में चार बजे दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी महिला बड़हलगंज के खजुरी पांडेय गांव निवासी कविता को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed