फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: When the youth hanged himself, the mother and daughter consumed sulphas, brother and sister died

Gorakhpur News: युवक ने फंदा लगाया तो मां-बेटी ने खा लिया सल्फास, भाई-बहन की मौत

Thu, 01 May 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: When the youth hanged himself, the mother and daughter consumed sulphas, brother and sister died
हरपुर-बुदहट क्षेत्र की घटना, मेडिकल कॉलेज में युवक की मां का चल रहा इलाज
विज्ञापन

युवक के पिता की पहले ही हो चुकी है मौत, घर में पसरा सन्नाटा
हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के कूचडेहरि गांव में मां के डांटने से नाराज मोहित कन्नौजिया (18) ने बुधवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटे को फंदे से लटका देख उसकी मां और फिर 14 वर्षीय बहन ने भी जहर (सल्फास) खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान युवक की बहन सुप्रिया (14) की शाम को मौत गई। जबकि, मां कौशिल्या की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक, कूचडेहरि निवासी मोहित के पिता अंगद कन्नौजिया की दस वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद मोहित कम उम्र में ही काम करने लगा। वर्तमान में अहमदाबाद में कपड़ा प्रेस करने का काम करता था। दस दिन पहले ही वह गांव लौटा था। बुधवार सुबह पारिवारिक मामले को लेकर घर में विवाद होने पर मां ने डांट दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मोहित ने दोपहर में कमरे में छत की कुंडी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बाजार गई मां-बेटी घर आईं तो कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर गईं तो मोहित फंदे से लटक रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। यह देखकर कौशिल्या इस सदमे को बर्दास्त नहीं कर सकीं और घर में रखा सल्फास खा लिया। मां को ऐसा करता देखकर बेटी सुप्रिया ने भी जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों को जानकारी हुई तो उन्होंने प्रधान को बताया। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की मदद से मां-बेटी को जिला अस्पताल ले गई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में सुप्रिया की मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर है। उधर, पुलिस ने भाई-बहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
-----------

वर्जनगृह क्लेश में युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। यह देखकर मां-बेटी ने भी सल्फास की गोलियां खा लीं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed