फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: When the woman gave shelter to the wife in the house, the husband attacked her with a sickle

Gorakhpur News: महिला ने पत्नी को घर में दी शरण तो पति ने हंसिया से किया हमला

Fri, 30 May 2025 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: When the woman gave shelter to the wife in the house, the husband attacked her with a sickle
नाराज आरोपी ने पड़ोसन पर किया हमला, केस दर्ज कर जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन

पति की पिटाई की डर से महिला के घर छिप जाती थी आरोपी की पत्नी
गुलरिहा। क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद में एक व्यक्ति ने पड़ोसी महिला पर हंसिया से हमला कर दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

गुलरिहा क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद में बुधवार की शाम नशे में धुत्त होकर एक व्यक्ति पत्नी को पीटने लगा। पिटाई से बचने के लिए उसकी पत्नी पड़ोसन के घर में छिप गई। आरोपी भाई के साथ पड़ोसन के घर पहुंचा गया। महिला ने बीच-बचाव किया तो हंसिया से उस पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद टोला बरन निवासी अनुजा देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसका पट्टीदार सोनू अपनी पत्नी को आये दिन मारता-पीटता है। सोनू जब भी पत्नी को मारता-पीटता था वह भाग कर मेरे घर में छिप जाती थी। इसी बात को लेकर बुधवार की शाम सात बजे सोनू और उसका भाई मोनू धारदार हथियार लेकर मेरे घर पहुंचे। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए सोनू ने मेरी गर्दन पर हंसिया से हमला कर दिया। बचने की कोशिश में मैं जैसे ही झुकी हंसिया से मेरा चेहरा कट गया। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed