{"_id":"67c9f7076fb16d03fa04cb2b","slug":"gorakhpur-news-when-the-patient-was-referred-from-the-hospital-the-miscreants-took-away-the-manager-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-861938-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हॉस्पिटल से मरीज को किया रेफर तो मैनेजर को उठा ले गए मनबढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हॉस्पिटल से मरीज को किया रेफर तो मैनेजर को उठा ले गए मनबढ़
विज्ञापन
कैंट इलाके के हॉस्पिटल में दोपहर में घटी घटना, एम्स के पास से मैनेजर भागा
मरीज की मौत की जानकारी के बाद डॉक्टर ने मामले में पुलिस को नहीं दी तहरीर
गोरखपुर। कैंट क्षेत्र में स्थित एक हॉस्पिटल में मरीज को देखने के बाद रेफर करने से नाराज मनबढ़ वहां के मैनेजर को अपनी गाड़ी में उठा ले गए। इसके बाद कई जगहों पर घुमाते रहे। इसी बीच एम्स के पास मौका देखकर हॉस्पिटल का मैनेजर भाग निकला। हॉस्पिटल में आकर उसने सारी बात बताई। डॉक्टर ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। इसी दौरान मरीज की मौत की सूचना मिली तो डॉक्टर ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर नहीं दी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
बेतियाहाता स्थित एक हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे 12-15 लोग एक मरीज को गाड़ी से लेकर आए। हॉस्पिटल में तत्काल मरीज को देखने के लिए शोरगुल करने लगे। इस पर डॉक्टर चेंबर से निकलकर बाहर खड़ी गाड़ी में लिटाए गए मरीज को देखा। मरीज की स्थिति गंभीर देखकर हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। यह सुनकर मरीज के साथ आए लोग नाराज हो गए, वे जबरन डॉक्टर और मैनेजर को अपनी गाड़ी में बैठाने लगे। इस दौरान कह रहे थे कि अब तुमलोग ही इसको भर्ती कराओगे। डॉक्टर हाथ छुड़ाकर हॉस्पिटल में भाग गए। जबकि मैनेजर को आरोपियों ने गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद कई हॉस्पिटल में गए। फिर एम्स भर्ती कराने पहुंचे तो वहां मौका देखकर हॉस्पिटल मैनेजर भाग निकला। बताया जा रहा है कि इसके बाद बीमार मरीज की भी मौत हो गई। पहले तो डॉक्टर ने नाराजगी जताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया। जब मरीज की मौत की बात पता चली तो, उन्होंने तहरीर नहीं दी।
-- -- -- -- -- -
कोट-
ऐसी सूचना मिली थी, डॉक्टर ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने हॉस्पिटल में जाकर जांच पड़ताल की है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी