{"_id":"67eaed0d6d5bc53f3d0ad9aa","slug":"gorakhpur-news-when-stopped-from-occupying-the-house-miscreants-beat-up-people-case-filed-against-nine-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-887259-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मकान कब्जा करने से रोकने पर मनबढ़ों ने की मारपीट, नौ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मकान कब्जा करने से रोकने पर मनबढ़ों ने की मारपीट, नौ पर केस
विज्ञापन
पिपरौली। गीडा क्षेत्र के बड़गहन में जमीन कब्जा करने से रोकने पर रविवार शाम पड़ोसी मनबढ़ों ने परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित विद्यावती की तहरीर पर पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
बड़गहन के जगरनाथ की पत्नी विद्यावती ने तहरीर देकर बताया है कि पिता दिवंगत रामहित का मकान व जमीन वसीयत के आधार पर मुझे मिली थी। मकान में करीब 28 वर्ष से परिवार समेत रह रहे थे। आरोप लगाया कि पड़ोसी रामचंद्र यादव ने पिता के किसी संबंधी से 03 मई 2024 को वह मकान एग्रीमेंट करा लिया। इसके बाद कब्जा करने का प्रयास करने लगे। 30 मार्च को रामचंद्र, धरमनाथ, मनोज, विनोद, प्रमोद, सीमा, पूजा, रीमा, राजू लाठी-डंडा, लोहे की राॅड लेकर घर आए और दीवार तोड़ने लगे। विरोध पर मारपीट करने लगे। इसमें परिवार के कई लोग जख्मी हो गए। घर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। घटना शाम 6:30 बजे से सात बजे के बीच की है। गीडा थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।