फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: When Pradhan refused to engage in a dispute, the miscreants attacked him

Gorakhpur News: विवाद से मना करने पर मनबढ़ों ने प्रधान पर किया हमला

Sun, 13 Apr 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: When Pradhan refused to engage in a dispute, the miscreants attacked him
गोला थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

बचाव में आए प्रधान के पति का सिर फूटा
जानीपुर। तेंदुहानी की ग्राम प्रधान के दरवाजे पर चढ़कर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। पति और प्रधान को गाली देते हुए लाठी-डंडे से पीटने लगे। बचाव में आए बेटा और दोनों बेटियों को भी मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों को आता देख मनबढ़ भाग गए। इसमें प्रधान के पति का सिर फट गया। प्रधान समेत तीन घायलों का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। गोला थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेंदुहानी की ग्राम प्रधान सुधा देवी की बड़ी बेटी अंजली की शादी तय है। पूरा परिवार उसकी तैयारी में जुटा हुआ है। आरोप है कि शनिवार की शाम प्रधान के पति सुभाष मौर्य गांव के पास स्थित एक दुकान पर गए थे। वहां पर कुछ युवक आपस में विवाद करते हुए हंगामा कर रहे थे। इस पर सुभाष ने उन लड़कों को विवाद करने से मना किया और दुकान से जाने को कहा। तत्काल तो सभी वहां से चले गए। इधर, प्रधान के पति भी घर पहुंच गए। इसी बीच शाम सात बजे विवाद करने वाले युवक कुछ अन्य युवकों के साथ प्रधान के घर पहुंच गए। प्रधान और उनके पति का नाम लेकर गाली देने लगे। जैसे ही दोनों पति-पत्नी बाहर निकले युवकों ने लाठी-डंडा लेकर हमला कर दिया। माता-पिता की आवाज सुनकर बेटा शिवम, बड़ी बेजी अंजली और छोटी बेटी अंशु भी वहां पहुंचकर बचाव करने लगी। इस पर आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मनबढ़ों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed