फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: When his wife left him after getting fed up with his misdeeds, the crazy man started following his married woman

Gorakhpur News: करतूतों से आजिज पत्नी ने छोड़ा साथ तो विवाहिता के पीछे पड़ गया सिरफिरा

Sat, 26 Jul 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: When his wife left him after getting fed up with his misdeeds, the crazy man started following his married woman
गीडा इलाके में मुठभेड़ में पकड़ा गया है आरोपी भोलू, विवाहिता का रेत दिया था गला
विज्ञापन

गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी भोलू की शादी एक साल पहले हुई थी। घायल महिला की शादी भी उसी साल हुई थी। फिर भी भोलू विवाहिता के पीछे पड़ा रहता था। उसकी करतूतों से नाराज होकर आरोपी की पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह विवाहिता पर साथ रहने का दबाव बनाने लगा। नहीं मानी तो मायके आने पर उसका गला रेत दिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी का युवती से संबंध काफी समय से चल रहा था। इसकी चर्चा गांव में होती रहती थी। इसी बीच करीब एक वर्ष पूर्व युवती की शादी परिजनों ने दूसरे युवक से कर दी। इधर, आरोपी की शादी भी दूसरी युवती से हो गई। शादी के बाद विवाहिता कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात विवाहिता कमरे में अकेले सो रही थी। आरोप है कि रात करीब नौ बजे के आसपास सिरफिरा कमरे में गया और चाकू से विवाहिता के गर्दन रेत दिया। विवाहिता चिल्लाने लगी। परिजन पहुंचे तो आरोपी भाग गया। परिजनों ने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed