फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: When a student protested against molestation, a rogue threatened to throw acid on her

Gorakhpur News: छेड़खानी के विरोध पर शोहदे ने छात्रा पर तेजाब फेंकने की दी धमकी

Thu, 04 Sep 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: When a student protested against molestation, a rogue threatened to throw acid on her
शोहदे की धमकी से सहमी छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

कैंपियरगंज। कैंपियरगंज क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को बगल के गांव के सलमान अली की छेड़खानी और धमकी ने पढ़ाई से दूर कर दिया है। आरोप है कि छात्रा के विरोध पर युवक ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने और पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने की धमकी दी। डर के चलते परिजनों ने मजबूर होकर छात्रा का स्कूल छुड़वा दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को स्कूल से आते-जाते समय तेनुआ विश्म्भरपुर निवासी सलमान अली लगातार छेड़खानी करता है। 28 अगस्त को अपराह्न तीन बजे जब छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे रोका और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध पर उसने धमकी दी कि वह उसके चेहरे पर तेजाब फेंक देगा। पूरे परिवार की हत्या कर देगा। पीड़िता की मां ने बताया कि इससे पहले भी युवक ने उनकी बेटी से छेड़खानी की थी। उस समय माफी मांगने और ग्रामीणों के दबाव में मामला सुलझ गया था। बताया कि वह अलग-अलग फोन नंबरों से कॉल कर लगातार धमकी और अश्लील बातें करता है। इससे पूरा परिवार भयभीत है। डर और सामाजिक दबाव के कारण बेटी को पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। परिजनों का कहना है कि आरोपी की हरकतों से उनका पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। बेटी घर से बाहर निकलने से भी डरती है। थाना प्रभारी राकेश कुमार रोशन ने बताया कि तहरीर के आधार पर सलमान अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed