फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Western FOB to be constructed before new building at railway station

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर नए भवन से पहले बनेगा पश्चिमी एफओबी

Mon, 03 Nov 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Western FOB to be constructed before new building at railway station
नया फुट ओवरब्रिज तीन मीटर चौड़ा बनेगा, जरूरत के हिसाब से इसे डिवाइडर लगाकर किया जाएगा टू लेन
विज्ञापन

रेलवे महाप्रबंधक ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य तेज करने के दिए निर्देश
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर बन रहे नए भवन के पहले पश्चिमी फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसकी चौड़ाई तीन मीटर होगी और जरूरत के हिसाब से डिवाइडर लगाकर टू लेन बना दिया जाएगा। रेलवे महाप्रबंधक ने कार्यदायी संस्था गति शक्ति को कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। संभावना जताई जा रही है कि होली के पहले इसे बना लिया जाएगा।

रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र के सामने बीच वाला फुट ओवरब्रिज (एफओबी) को तोड़ दिया गया है। यह एफओबी सितंबर 2023 से ही खराब था। इसका पिलर झुक गया था। इसके बाद इस पर आवागमन बंद कर दिया गया। पहले इस एफओबी की मरम्मत होनी थी, लेकिन अब इसे तोड़ने का निर्णय रेल प्रशासन ने लिया। पिछले महीने इसे तोड़कर मलबा भी हटा दिया गया।
विज्ञापन

स्टेशन के पुनर्विकास योजना के तहत अब दो एफओबी ही रहेंगे। एक जीआरपी थाने के पास और दूसरा एफओबी पूर्व की तरफ बनाया जाएगा। सबसे पहले जीआरपी के पास वाला एफओबी बनाया जाएगा। इसके लिए फाउंडेशन का काम कर लिया गया है। लेकिन, इसके बाद निर्माण कार्य सुस्त हो गया। महाप्रबंधक ने कार्यदायी संस्था व रेलवे अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सबसे पहले फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराएं ताकि भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
कोट
रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास योजना के तहत दो एफओबी बनाए जाने हैं। पहले प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास एफओबी बनाया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया है।
- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ-एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed