फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Went out for a holiday...spent two days in the train

Gorakhpur News: छुट्टी में घूमने निकले थे...दो दिन ट्रेन में ही गुजर गए

Thu, 30 May 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 30 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Went out for a holiday...spent two days in the train
गोरखपुर। गर्मी की छुट्टी होने से एक या दो माह पहले ही लोग घूमने की योजना बना लेते हैं। अंतिम वक्त में टिकट की समस्या ने हो, इसके लिए पहले ही बुकिंग भी कराते हैं। गुवाहटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल में ज्यादातर यात्री छुट्टी में घूमने निकले थे। गुवाहटी से यह ट्रेन 11 घंटे की देरी से निकली और गोरखपुर पहुंचने तक 16 घंटे लेट हो गई। ऐसे में यात्रियों का दो दिन ट्रेन के इंतजार और सफर में ही गुजर गया। तीसरे दिन वह कटरा पहुंचेंगे।
विज्ञापन

हंगामे के बाद ट्रेन गोरखपुर जंक्शन पर करीब चार घंटे रुकी रही। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज कस्बे के 11 लोगों ने कटरा जाने के लिए गुवाहटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल के एसी थर्ड में बुकिंग कराई थी। श्रीकृष्ण प्रिया ने बताया कि बच्चों की इस समय छुट्टी है, इसीलिए दो माह पहले टिकट ले लिया था। इसमें 20 हजार से ज्यादा रुपये लग गए। ट्रेन पहले से 16 घंटे की देरी से चल रही है। 10 दिन की यात्रा में दो दिन ट्रेन में ही गुजर जाएंगे। एसी की जगह स्लीपर कोच में बैठा दिया गया है। साथ में छोटे बच्चे हैं जो गर्मी से बेहाल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद हरिद्वार, ऋषिकेश, कैंची धाम और मंशा देवी के दर्शन के लिए जाना था। ट्रेन लेट होने से कई जगह पहुंचने में मुश्किल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंगज परिवार संग सिलीगुड़ी से सहारनपुर की यात्रा कर रहे थे। वहां से उनकाे हरिद्वार और नैनीताल जाना था। उन्होंने बताया कि एक तो एसी की जगह स्लीपर में बैठा दिया और दूसरे ट्रेन 16 घंटे लेट भी चल रही है। बच्चों की छुट्टी यहीं बर्बाद हो रही है।

-------
दूसरे यात्री भी हुए परेशान
हंगामे की वजह से ट्रेन गोरखपुर जंक्शन पर करीब चार घंटे रुकी रही। समस्या एक कोच के यात्रियों की थी, लेकिन इसकी वजह से बाकी 21 कोच के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी के बीच वे ट्रेन में परेशान दिखे। सुबह 11:50 पर पहुंची ट्रेन दोपहर 3:32 मिनट पर गोरखपुर से रवाना हुई। इन यात्रियों का कहना था कि अगर रेल प्रशासन ने गुवाहाटी में ही इस समस्या पर ध्यान दिया होता तो अब तक ट्रेन गंतव्य तक पहुंच चुकी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed