फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Wedding ceremonies are taking place in every house...Marriage is taking place in the forts of Goa and Jaipur

Gorakhpur News: घर-घराती बन रहे बराती...गोवा और जयपुर के किले में हो रही शादी

Sat, 25 May 2024 05:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Wedding ceremonies are taking place in every house...Marriage is taking place in the forts of Goa and Jaipur
गोरखपुर। फिल्म अभिनेता, अभिनेत्री और राजघराने वाले परिवारों की तरह अब अपने शहर में भी डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है। बीते अप्रैल के लगन में 10-12 परिवारों ने डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान किया। इन परिवारों ने गोवा, जयपुर, जोधपुर, हैदराबाद और थाईलैंड जाकर शादी संपन्न कराई, जिसमें लड़की और लड़के पक्ष के खास रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।
विज्ञापन


एक वेडिंग प्लानर ने बताया कि देश के अंदर गुड़गांव, गोवा, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, हैदराबाद और कोलकाता शहर में वेडिंग के लिए बुकिंग हो रही है। वहीं इंटरनेशनल में थाईलैंड, मलेशिया, दुबई, बाली, श्रीलंका तक जाकर लोग शादी कर रहे हैं। इसके अलावा सबसे महंगी जगह इटली, ग्रीस, टर्की और पुर्तगाल में भी कुछ लोगों की शादियां हुई हैं, जिसकी सारी व्यवस्था उनकी फर्म ने की।
विज्ञापन


खाने की वजह से हैदराबाद पहली पसंद
वेडिंग प्लानर ने बताया कि हैदराबाद के लजीज व्यंजन देशभर में प्रचलित हैं। इस वजह से कुछ लोग हैदराबाद में शादी का प्लान कर रहे हैं। वहीं गुड़गांव सस्ती और अच्छी जगह है, इस वजह से वह भी लोगों का पसंदीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाही अंदाज में शादी कर बनाएंगे यादगार
जयपुर, जोधपुर, उदयपुर के किले में शाही अंदाज में शादी कर लोग उस दिन को यादगार बनाने की चाहत में वहां का प्लान कर रहे हैं, जबकि इंटरनेशनल में थाईलैंड, मलेशिया, दुबई, बाली और श्रीलंका के आकर्षक स्थानों पर कई शादियां हुई हैं।

सीमित लोगों पर इतना खर्च
ऐसी शादियों में घराती और बराती के खास रिश्तेदार, दोस्त समेत 50 से 100 लोग शामिल होते हैं। देश के अंदर एक व्यक्ति पर करीब 20 से 25 हजार का खर्च आता है। जबकि इंटरनेशनल आयोजन में एक व्यक्ति पर 50 से 60 हजार रुपये का खर्च आता है। इसमें चार्टर प्लेन, कामर्शियल फ्लाइट, होटल, रहने-खाने से लगायत आने-जाने का सारा इंतजाम रहता है।


गोवा में शादी, घर आकर किया रिसेप्शन
सिविल लाइंस एरिया के एक परिवार ने अप्रैल माह में बेटे की गोवा जाकर शादी की। दूल्हा-दुल्हन समेत घराती और बराती के कुल 70 सदस्य इस शादी में शामिल हुए। यह परिवार गोरखपुर से चार्टर प्लेन से गोवा गया। वहां शादी संपन्न कर घर आकर बेटे के बहूभोज पार्टी में सबको न्योता देकर बुलाया।
उदयपुर में हुई शादी
जनवरी में अभिनेता आमिर खान की बेटी की ग्रैंड वेडिंग उदयपुर में हुई। इसके बाद ही राजेंद्रनगर इलाके के एक परिवार ने वहां जाकर शादी करने का प्लान बनाया। अप्रैल में लड़की और लड़के पक्ष से कुल 100 लोग कामर्शियल फ्लाइट से वहां गए। परिवार के लोगों ने बताया कि लड़के और लड़की के कहने पर उदयपुर में शादी का आयोजन किया गया।


वर्जनगोरखपुर में बड़ी तेजी से डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन बढ़ रहा है। अप्रैल में 10 से 12 शादियां देश के कई बड़े शहरों में हुई हैं। नवंबर में लगन है, इसके लिए अभी से बुकिंग शुरू हो गई है।

- अहमद माज, वेडिंग प्लानर

पहले टूर के लिए ही लोग फ्लाइट, होटल की बुकिंग कराते थे। अब वेडिंग के लिए भी बाहर जाने का लोग प्लान कर रहे हैं। गोवा के बीच और उदयपुर वेडिंग के लिए सबसे अधिक पसंदीदा जगह हैं।
- निर्माण रॉय, टूर प्लानर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed