फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Weather: Weather will change from tomorrow, temperature will decrease due to drizzle

मौसम: कल से बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी से तापमान में आएगी कमी

Fri, 16 May 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Weather: Weather will change from tomorrow, temperature will decrease due to drizzle
उत्तर पूर्व की तरफ बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव का अनुमान
विज्ञापन

गोरखपुर। पछुआ हवा के साथ उत्तर पूर्व दिशा में बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार से पूर्वी यूपी में दिखना शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। वज्रपात भी हो सकता है। बादल छाए रहने और हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी।
एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। तीन दिन से पूर्वी यूपी लू की चपेट में है। बृहस्पतिवार को 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। रात का तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की वजह से लोग गर्मी से परेशान हैं। अभी यह स्थिति शुक्रवार को भी रहेगी। लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्व की तरफ बढ़ रहा है। इसके चलते शनिवार से पूर्वी यूपी में बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है। इसलिए लोगों को अधिक सावधानी बरतनी होगी। अभी तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद शनिवार से लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। इस बार मई के अंतिम सप्ताह में प्री मानसून सक्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तापमान
बृहस्पतिवार को शहर का तापमान अधिकतम 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं लू की वजह से आर्द्रता घटकर 27 प्रतिशत रह गया, जिस वजह से लोगों को अधिक गर्मी महसूस हुई। सुबह ही चमकीली धूप निकली। दोपहर 12 बजे ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी हुई तो बच्चों से लेकर बड़े तक चिलचिलाती धूप से परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed