फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Weather: Temperature will decrease at night from tomorrow, drizzle is expected on October 29.

मौसम: कल से रात में घटेगा तापमान, 29 अक्तूबर को बूंदाबांदी के आसार

Fri, 24 Oct 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Weather: Temperature will decrease at night from tomorrow, drizzle is expected on October 29.
दक्षिण-पूर्वी और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से तापमान में आएगी गिरावट
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मौसम का रुख बदलने वाला है। फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है, जिसके चलते 28 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान दिन का तापमान बढ़ा रहेगा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार 29 अक्तूबर को वाराणसी समेत पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय दक्षिणी अंडमान सागर के आसपास मध्य क्षोभमंडल तक विस्तृत चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से 24 अक्तूबर तक दक्षिण-पूर्वी और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 29 अक्तूबर के आसपास पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा की स्थिति पैदा कर सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि मौसम तंत्र के पूरी तरह विकसित होने के बाद ही हो पाएगी।
विज्ञापन

इस बीच, प्रदेश में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आगामी 3-4 दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा तापमान
बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 95 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी के चलते दिन में लोग गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed