फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Weather: Temperature rose by six degrees Celsius due to bright sunshine

मौसम : तेज धूप से छह डिग्री सेल्सियस चढ़ा तापमान

Sat, 19 Jul 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Weather: Temperature rose by six degrees Celsius due to bright sunshine
उमस भरी गर्मी से परेशान हुए लोग
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान 29 डिग्री सेल्सियस आ गया था तापमान


गोरखपुर। पूर्वांचल पर मानसून की मेहरबानी एक दिन में ही कम हो गई। शुक्रवार को बारिश तो नहीं ही हुई, तेज धूप और उमसभरी गर्मी ने भी बेहाल कर दिया। तापमान में भी छह डिग्री सेल्सियस का उछाल आ गया। अगले तीन दिन तक यही स्थिति बने रहने के आसार जताए जा रहे हैं।
एक पखवाड़े तक रूठे रहे मेघ बुधवार को गोरखपुर-बस्ती मंडल लौटे थे। बृहस्पतिवार को यहां भारी बारिश व जलभराव का अलर्ट था। हालांकि केवल 12 एमएम ही बारिश हुई। अलबत्ता पूरे दिन बादल छाए रहने व बूंदाबांदी के साथ ठंडी पुरुवा हवा चलने से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई थी। इससे बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। उम्मीद थी कि अब मौसम कुछ बरसात जैसा रहेगा लेकिन शुक्रवार की सुबह तेज धूप निकली। तापमान दोपहर में 36 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। छह डिग्री सेल्सियस की इस बढ़ोतरी ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी अतुल सिंह का कहना है कि अब अगले तीन दिन तक पूर्वांचल में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास ही बना रहेगा। आमतौर पर मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed