{"_id":"671970aec5d7c0465b02a884","slug":"gorakhpur-news-weather-information-centers-will-be-set-up-in-every-block-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-725521-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हर प्रखंड में लगाए जाएंगे मौसम सूचना केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हर प्रखंड में लगाए जाएंगे मौसम सूचना केंद्र
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसान पूर्व में मौसम की जानकारी प्राप्त कर खेत की बुवाई कर सकेंगे। इसके लिए हर प्रखंड में मौसम सूचना केंद्र लगाए जाएंगे।
इस केंद्र से वर्षा के बारे में किसानों को सूचना दी जाएगी। सूचना के आधार पर किसान बुवाई का समय निर्धारित कर सकेंगे। यह फसल की उत्पादकता बढ़ाने में सहायक साबित होगा।
कृषि मंत्री शाही दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय किसान एक्सपो को अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग से पूर्वांचल व बुंदेलखंड में कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों एवं कृषि संस्थानों के माध्यम से नई परियोजनाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान को भी इसमें शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि दलहन व तिलहन की उत्पादकता बढ़ाने पर सरकार का जोर। पिछले तीन-चार वर्षों में कृषि उत्पादन में आशातीत वृद्धि हुई है।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी ने विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के द्वारा किसान एक्सपो आयोजित करने के लिए सराहना करते हुए कहा कि यह एक्सपो पूर्वांचल के किसानों तथा कृषि संस्थान के छात्रों व शिक्षकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
पद्मश्री डाॅ. रामचेत चौधरी ने पूर्वांचल में काला नमक चावल के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ बनाने के लिए अपने प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। समारोह की शुरुआत में कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. शरद कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राजवन्त राव, नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद, प्रो. विमलेश मिश्र, डाॅ. महेन्द्र सिंह, डाॅ. अभिषेक शुक्ल, डाॅ. कुशलनाथ मिश्र, डाॅ. मनीष पांडेय तथा समेत बड़ी संख्या में किसान, छात्र व आम नागरिक उपस्थित रहे।
-- -- -
प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी ने सभी स्टालों पर भ्रमण कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के अंत में कृषि संस्थान के विद्यार्थी जिन्होंने किसान एक्सपो-2024 में प्रतिभाग किया, उनको सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
-- --
‘लापता लेडीज’ की चर्चा कर छात्राओं में भरा जोश
समारोह के विशिष्ट अतिथि सदर सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने स्वयं को एक किसान का बेटा बताते हुए अपनी उपलब्धियों के माध्यम से उपस्थित छात्रों में जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी नौजवान छात्र के लिए कुछ भी असंभव नहीं। उन्होंने गांव-देहात की लड़कियों को चौका-चूल्हा से निकल कर अपने सपने हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी आस्कर नामित फिल्म ‘लापता लेडीज’ की चर्चा करते हुए छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि फिल्म में गांव की एक लड़की आर्गेनिक फार्मिंग के माध्यम से अपने सपने पूरा करना चाहती है।