फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Weather: Humid heat for three days from today, sun and rain will have an effect

मौसम: आज से तीन दिन उमस भरी गर्मी, धूप-बारिश का रहेगा असर

Mon, 26 May 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Weather: Humid heat for three days from today, sun and rain will have an effect
एक सप्ताह से बना हुआ है चक्रवाती परिसंचरण
विज्ञापन

गोरखपुर। जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पश्चिमी यूपी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूर्वी यूपी में सोमवार से बुधवार तक उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। इस दौरान धूप-बारिश का भी असर बना रहेगा।
पिछले एक सप्ताह से पूरी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कभी बारिश तो कभी तेज धूप का असर है। इस दौरान कहीं-कहीं चक्रवाती आंधी तूफान व ओलावृष्टि भी हुई है। इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून भी एक सप्ताह पहले ही केरल पहुंच गया है। इन सब वजहों से पूरे सप्ताह पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह में अगले तीन दिन तक तेज हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकदार हवा और मेघ गर्जन की भी संभावना है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed