फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Weather fluctuations continue, day and night temperatures increased by three degrees

Gorakhpur News: मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, तीन डिग्री बढ़ा दिन और रात का तापमान

Wed, 18 Dec 2024 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Weather fluctuations continue, day and night temperatures increased by three degrees
गोरखपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। धूप निकलने से दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। तीन दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अभी दो-तीन दिन तापमान में वृद्धि होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह औसत से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। 14 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही लगातार दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को दिन में धूप से मौसम में गर्माहट रही। हालांकि शाम होते ही गलन शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिक अश्विनी कुमार ने बताया कि 18 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला एक नया पश्चिमी विक्षोभ संभावित है। इसके सक्रिय होने पर तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी। वर्तमान मौसम की परिस्थितियों के बने रहने पर अगले तीन-चार दिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed