फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Weather changed: Relief from sunshine in the afternoon... mercury crossed 20 degrees

मौसम बदला: दोपहर में धूप निकलने से राहत...पारा पहुंचा 20 डिग्री के पार

Fri, 17 Jan 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Weather changed: Relief from sunshine in the afternoon... mercury crossed 20 degrees
न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम 20.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
विज्ञापन


शनिवार से तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की है उम्मीद


गोरखपुर। हिमालय की तरफ से आ रही ठंडी हवा के चलते दो दिन से ठंड से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार को धूप निकलने से राहत मिली। दोपहर में सूरज की किरण चमकी तो दिन का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह बुधवार से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि, गलन के चलते न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम हुआ।
मंगलवार रात में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। इस वजह से मंगलवार और बुधवार को धूप नहीं निकली। हिमालय की तरफ से बह रही ठंडी हवा के चलते तापमान में तेजी से कमी आ रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह भी कोहरे व धुंध का असर था, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, आसमान साफ होता गया। दोपहर 12 बजे अच्छी धूप खिली तो सर्दी से बेहाल लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य (19.2 डिग्री सेल्सियस) से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं यह बुधवार के तापमान (16.3 डिग्री सेल्सियस) से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि रात में ठंडी हवा व गलन के चलते न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 10 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
22 को भी आएगा एक और चक्रवात
मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। यह औसत समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किमी ऊपर देखा जा सकता है। मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों में ऊपर की ओर द्रोणिका, जिसकी धुरी औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी से और दूसरा 22 जनवरी से सक्रिय होगा, जिसका असर उत्तर-पश्चिम भारत में पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed