फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Weather changed, light rain with strong winds

Gorakhpur News: मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश

Sat, 26 Jul 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Weather changed, light rain with strong winds
गोरखपुर के आसपास बना हुआ है कम दबाव का क्षेत्र
विज्ञापन

शनिवार से फिर शुष्क होगा मौसम, इसके बाद 29 से अच्छी बारिश के आसार
गोरखपुर। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और गोरखपुर व आसपास सक्रिय विक्षोभ की वजह से शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। दिन के 11 बजे तक लोग तेज धूप से परेशान थे। इसके बाद अचानक बादल छाए और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ देर बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। हालांकि, केवल चार एमएम ही बारिश हुई, लेकिन पूरे दिन बादल छाए रहने और ठंडी पुरुआ चलने से तापमान में कमी आई। इससे गर्मी से व्याकुल लोगों को राहत मिली।

बीते तीन दिन से गोरखपुर व आसपास भीषण गर्मी पड़ रही थी। बृहस्पतिवार को गोरखपुर प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शुक्रवार की सुबह भी चटख धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। सुबह 10 बजे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दोपहर 12 बजे तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed