{"_id":"680939e9d3e847b1af0c3da9","slug":"gorakhpur-news-we-will-have-to-bear-the-scorching-heat-for-three-days-now-then-there-is-a-possibility-of-relief-from-drizzle-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-911789-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अभी तीन दिन झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी, फिर बूंदाबांदी से राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अभी तीन दिन झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी, फिर बूंदाबांदी से राहत के आसार
विज्ञापन
शुक्रवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, हिमालय क्षेत्र में होगा असर
रविवार से तीन दिन तक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी का है अनुमान
गोरखपुर। अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से उपर बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह स्थिति अभी शनिवार तक बनी रहेगी। हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार और सोमवार को बादल छाए रहने व बूंदाबांदी के आसार है। उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी।
अप्रैल में गर्मी चरम पर है। सुबह आठ बजे के बाद सूर्य की तीखी किरणें आग उगल रही है। हवा के तेज झोंके और तीखी धूप से लोग परेशान हैं। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान में भी 3.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि बृहस्पतिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके असर से रविवार से तीन दिन तक बादल छाए रहने व बूंदाबांदी की संभावना है।