फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Water kept dripping from the roof of Secunderabad-Gorakhpur Express

Gorakhpur News: सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस की छत से टपकता रहा पानी

Sat, 27 Apr 2024 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Water kept dripping from the roof of Secunderabad-Gorakhpur Express
लखनऊ। सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस की एसी बोगी छत से टपकते पानी से स्वीमिंग पूल जैसी बन गई। यात्रियों की शिकायत पर समस्या दूर कराई गई। मामले में रेलकर्मी को चार्जशीट दी गई है।
विज्ञापन


बीते दिनों गोरखपुर से आनंदविहार जा रही हमसफर एक्सप्रेस की एसी बोगी में छत से पानी टपकने का वीडियो वायरल होने से रेलवे की किरकिरी हुई थी। अब नए मामले ने और फजीहत करा दी है।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के थर्ड एसी (बी-8) की सीट 12, 23 पर सफर करने वालों ने रेलवे के सोशल मीडिया अकाउंट पर शिकायत दर्ज कराई कि पूरी बोगी में पानी भर गया है। देखते ही देखते इसका वीडियो वायरल हो गया। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत मरम्मत करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पानी की पाइपों का कनेक्शन टूट गया था। इसके लिए जिम्मेदारी रेलकर्मी को चार्जशीट भी दी गई है।




काठगोदाम एक्स. की बोगी में भी भरा पानी

काठगोदाम से लखनऊ आ रही ट्रेन 15044 काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस की सेकेंड एसी बोगी ए-1 के शौचालय का नल खराब हो गया। इससे पूरी बोगी में पानी भर गया। यात्रियों की शिकायत पर समस्या दूर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed