फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Water coolers shut down at the medical college, patients and their families buying water.

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज में वाटर कूलर बंद , मरीज और परिजन खरीद रहे पानी

Tue, 04 Nov 2025 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Water coolers shut down at the medical college, patients and their families buying water.
कई वार्डों में वाटर कूलर हफ्तों से खराब
विज्ञापन


गोरखपुर। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज की 500 बेड वाली आधुनिक भवन में मरीजों और उनके परिजनों को पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। अस्पताल में सभी वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं। मरीजों के परिजन बाहर से बोतल बंद पानी खरीद रहे हैं।
अस्पताल भवन के बाहर संसदीय कोटे से लगाया गया वाटर कूलर भी एक हफ्ते से बंद है। मरीजों के परिजन और अस्पताल स्टाफ तक पीने के पानी की किल्लत झेल रहे हैं। इसके अलावा आईसीयू, एनआईसीयू, जनरल वार्ड, इमरजेंसी, नाक-कान-गला, एचयूडी और लैब,सभी वार्डों में लगे वाटर कूलर खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

कुशीनगर निवासी विवेक भारती ने बताया कि वह 15 दिनों से बेटी के साथ आईसीयू में हैं और रोजाना बाहर से दो लीटर का दो बोतल पानी खरीद रहे हैं। इससे 60 रुपये का अतिरिक्त खर्च सिर्फ पानी पर हो रहा है। महराजगंज के महेश ने बताया कि पहले नीचे का कूलर चलता था, अब वह भी बंद है इसलिए रोजाना 60-70 रुपये पानी पर ही खर्च हो जा रहे हैं। वहीं, खलीलाबाद के महमूद आलम ने बताया कि जनरल वार्ड में भर्ती बेटे के लिए रोज बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। अगर वाटर कूलर बन जाता तो खर्च बच जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम कुमार ने कहा कि वाटर कूलर के खराब होने की जानकारी नहीं थी। जल्द ही सभी की मरम्मत कराई जाएगी।


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed