{"_id":"68d1adfbf4422045710b47ec","slug":"gorakhpur-news-villagers-said-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1055-1080059-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ग्रामीण बोले- गड्ढों को समय से भर दिया गया होता तो नहीं होती घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ग्रामीण बोले- गड्ढों को समय से भर दिया गया होता तो नहीं होती घटना
विज्ञापन
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के पिड़री गांव में दो मासूम की मौत का मामला
परिवार को आर्थिक मदद के लिए डीएम ने तहसील प्रशासन को दिए निर्देश
कुईं बाजार (गोरखपुर)। सिकरीगंज क्षेत्र के पिड़री गांव में सोमवार दोपहर में दो बच्चों की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत ने गांव को शोक में डाल दिया। मासूमों की मौत से गांव के लोग काफी दुखी हैं। उनका कहना है कि समय रहते गड्ढों को भर दिया गया होता तो ऐसी घटना नहीं होती। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को भी मामले में कदम उठाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने कहा कि दुर्गा पूजा की तैयारी में मासूम बच्चों की इस तरह मौत ने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खनन कर मिट्टी निकाली गई तो उसे भरना चाहिए था। साथ ही किसी के गिरने की आशंका पर सुरक्षा का भी ध्यान नहीं दिया गया। इधर, घटना की जानकारी पर डीएम दीपक मीणा और एसएसपी राजकरन नय्यर ने जिला अस्पताल में भर्ती बच्चे से मिले। साथ ही पीड़ित परिवार से वार्ता की। उन्होंने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।