{"_id":"68867be2c9ebdbc1b306aa0b","slug":"gorakhpur-news-villagers-protested-against-the-sale-of-ganja-and-liquor-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1018030-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गांजा-शराब बिक्री के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गांजा-शराब बिक्री के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बेलीपार थाना क्षेत्र का मामला, एक महिला पर गांजा बेचने का आरोप
बेलीपार। ग्राम सभा मलांव में एक महिला पर गांजा-शराब की बिक्री का आरोप लगाते हुए उसे बंद कराने के लिए रविवार को ग्रामीणों ने चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थीं। सूचना पर ग्राम प्रधान ने मौके पर जाकर नाराज ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद वह वापस लौटै।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि वह महिला जहां अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री करती है वहां बाहरी एक युवक (किन्नर) सहित अन्य युवक हमेशा मौजूद रहते हैं। इससे गांव के पुरुष कामकाज छोड़कर नशे के आदी हो चुके हैं। इसका बच्चों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान मुकुंद नारायण सेवक पांडेय के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। बेलीपार के थानेदार विशाल सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कोई नशीला पदार्थ बेचता पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।