फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Villagers caught two suspects and handed them over to the police

Gorakhpur News: ग्रामीणों ने पकड़े दो संदिग्ध, पुलिस को किया सुपुर्द

Sun, 14 Sep 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Villagers caught two suspects and handed them over to the police
बड़हलगंज। दुबौली गांव के निकट शुक्रवार रात ग्रामीणों ने चोरी की आशंका में दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हालांकि पूछताछ और जांच के बाद दोनों युवक निर्दोष पाए गए। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज चौकी इलाके में देर रात ग्रामीणों ने राम-जानकी मार्ग पर दो युवकों को घूमते देखा। संदेह होने पर ग्रामीणों ने उनसे पूछताछ की, लेकिन दोनों चुप्पी साधे रहे। इस पर लोगों ने तत्काल बड़हलगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसओ चंद्रभान सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और दोनों युवकों को थाने ले आए। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और खलासी का काम करते हैं। वे तीन लोग डेहरीभार से गिट्टी लेकर देवरिया जिले के कपरवार गए थे। वहां गिट्टी उतारकर लौटते समय ट्रक चालक से रुपयों को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद चालक ने उन्हें दुबौली गांव के पास उतार दिया। युवकों ने कहा कि उसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें संदिग्ध समझकर पकड़ लिया और चोर-चोर कहने लगे। बाद में कुछ लोगों ने उनकी बात सुनी और आधार कार्ड देखने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की गई और उनके बताए पते पर भी जांच कराई गई। सही पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed