{"_id":"68b4acf9ee7317b9a803b4a4","slug":"gorakhpur-news-villagers-caught-two-snatchers-who-were-running-away-after-snatching-a-mobile-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1055503-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मोबाइल छीनकर भाग रहे दो झपटमारों को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मोबाइल छीनकर भाग रहे दो झपटमारों को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
गगहा। थाना क्षेत्र के गोबरहिया-रकहट मार्ग पर शनिवार देर रात मोबाइल छीनकर भाग रहे दो झपटमारों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ छिनैती की धारा में केस दर्ज किया और रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया। उनकी पहचान गगहा के बड़ैला निवासी अंकित और पतरा निवासी सूरज के रूप में हुई है। घटना के समय चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे।
पकड़पुरा निवासी शैलेश निषाद ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपना काम निपटाकर घर जा रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार चार युवक उनके पास पता पूछने के बहाने रुक गए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते आरोपी उनका मोबाइल झपटकर भाग गए। शैलेश निषाद के शोर मचाने पर चौराहे पर खड़े ग्रामीणों ने बदमाशों की बाइक का पीछा कर दो को दबोच लिया, जबकि दो भाग गए। ग्रामीणों ने दोनों झपटमारों को पुलिस के हवाले कर दिया। गगहा थाना प्रभारी सुनील कुमार चौरसिया ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ झपटमारी की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अब फरार दो झपटमारों की तलाश की जा रही है।