फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Villagers caught a stranger in the village and handed him over to the police.

Gorakhpur News: गांव में अजनबी को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Thu, 25 Sep 2025 03:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Villagers caught a stranger in the village and handed him over to the police.
गुलरिहा पुलिस बोली, चोर नहीं, रामलीला देखने आए थे कुछ युवक
विज्ञापन

भटहट। गुलरिहा थाना अंतर्गत भटहट चौकी क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव में मंगलवार रात ग्रामीणों ने एक अजनबी युवक को चोर समझकर पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात गांव में रामलीला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान शुभम मिश्रा के घर के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते हुए युवक को ग्रामीणों ने देखा तो पकड़कर पूछताछ करने लगे। इस बीच वह हाथ छुड़ाकर धान के खेत में भागकर छिप गया। ग्रामीणों ने खोजकर उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसकी पिटाई कर पूछताछ शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार, पूछताछ में युवक ने खुद को चोर गैंग का गुर्गा बताया और कहा कि करीब 12 की संख्या में वे लोग मैजिक वाहन से गांव में चोरी करने के उद्देश्य से पहुंचे थे। ग्रामीणों का दावा है कि युवक ने बताया कि पहले साथी गांव में रेकी करते हैं। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता है। हालांकि, मामले में गुलरिहा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह का कहना है कि युवक चोर नहीं था। वह अपने हाटा क्षेत्र के सुकरौली गांव का रहने वाला है और रामपुर बुजुर्ग गांव में दो साथियों के साथ रामलीला देखने आया था। पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध की सूचना पहले पुलिस को दें, खुद से कार्रवाई करने से बचें।
विज्ञापन



दहेज हत्या के आरोप में ससुर गिरफ्तार
गोरखपुर। कैंपियरगंज पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित अलगटपुर निवासी मोहन शर्मा को बुधवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी राकेश ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed