{"_id":"67f186aabcf760f1a90f4ab1","slug":"gorakhpur-news-villager-who-left-home-at-night-was-murdered-attempt-to-burn-the-body-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-893125-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रात में घर से निकले ग्रामीण की हत्या, शव जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रात में घर से निकले ग्रामीण की हत्या, शव जलाने की कोशिश
विज्ञापन
बांसगांव इलाके के हरनहीं चौकी क्षेत्र का मामला, दो घंटे सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
बांसगांव (गोरखपुर)। इलाके में एक ग्रामीण की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है। शनिवार सुबह बन्हैता गांव में स्थित ईंट भट्टे के पास ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। लेकिन दो घंटे तक बांसगांव व खजनी थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। अधिकारियों के निर्देश पर बांसगांव थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के अनुसार, हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई है। हालांकि परिजन किसी के साथ दुश्मनी होने से इन्कार कर रहे हैं।
बांसगांव के एकमा गांव निवासी रामशब्द (55) मजदूरी करके परिवार की जीविका चलाते थे। शुक्रवार रात नौ बजे भोजन करके वह घर से निकले। परिजनों के पूछने पर बताया कि बाहर जा रहे हैं। रात करीब 9:30 बजे बेटे रश्मी प्रसाद से फोन पर उनकी बात हुई तो बताया कि सुबह लौट आएंगे। शनिवार सुबह उनका अधजला शव ईंट-भट्ठे के पास खेत में मिला। शव की स्थिति देखकर लगा रहा था कि पहचान मिटाने के लिए जलाने की कोशिश की गई है। खेत में जलने के कोई निशान नहीं थे। आशंका है कि शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है। घटना स्थल बांसगांव और खजनी थाना क्षेत्रों की सीमा पर है।
जानकारी पर खजनी व बांसगांव पुलिस पहुंची
सूचना पर पहुंचे हरनही चौकी प्रभारी राकेश पांडेय ने खजनी थाना क्षेत्र का मामला बताया। इसी बीच खजनी व बांसगांव थानेदार पहुंचे। मामला दो घंटे तक सीमा विवाद में उलझा रहा। अधिकारियों के हस्तक्षेप करने पर बांसगांव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाया। बांसगांव पुलिस पर्दाफाश के लिए कॉल डिटेल और सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों का कहना है कि रविवार को तहरीर देंगे।
विज्ञापन
-
कोट
घटना की जांच पड़ताल में पुलिस लगी है। परिजनों ने किसी पर आशंका व्यक्त नहीं की है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।
- जितेंद्र कुमार, एसपी साउथ