फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Vigilance team reached Indian Bank branch, conducted investigation

Gorakhpur News: इंडियन बैंक की शाखा पर पहुंची विजिलेंस टीम, जांच पड़ताल की

Thu, 06 Feb 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Vigilance team reached Indian Bank branch, conducted investigation
तीन से चार दिनों तक रिकॉर्ड की करेगी जांच
विज्ञापन

गोला/जानीपुर। क्षेत्र के पड़ौली स्थित इंडियन बैंक की शाखा पर बुधवार को तत्कालीन बैंक प्रबंधक के विरुद्ध धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज होने के बाद विजिलेंस की टीम जांच करने पहुंची। इससे बैंक में हलचल मच गई। टीम ने बैंक में कागजात की जांच पड़ताल की।
बताया जा रहा है कि यह टीम पूर्व शाखा प्रबंधक सचिन नायक के कार्यकाल के दौरान हुए लेनदेन की जांच करेगी। वर्तमान शाखा प्रबंधक अभिमन्यु कुमार वर्मा ने बताया कि विजिलेंस टीम आई है। तीन चार दिनों तक रिकॉर्ड की जांच पड़ताल करेगी।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार को शाखा के पूर्व प्रबंधक सचिन नायक के खिलाफ गोला थाने में धोखाधड़ी व जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वर्ष 2023 में 22 नवंबर को बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पोहिला निवासी संतोष नायक ने एसएसपी को तहरीर दिया था कि बैंक में बतौर शाखा प्रबंधक तैनात रहे सचिन नायक रिश्ते में सगे साले हैं। उन्होंने फर्जी दस्तखत बनाकर खाते से पांच लाख तीन हजार रुपये निकाल लिया है। उनके भाई संदीप नायक ने देवरिया शाखा से पचास हजार रुपये निकाल लिया। पड़ौली बैंक से लोन लिया था। उन्होंने स्टांप लगाकर फर्जी नोड्यूज जारी कर दिया। जानकारी वसूली की नोटिस मिलने के बाद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed