{"_id":"67eaec11c393b2c9d00134c1","slug":"gorakhpur-news-video-of-satyam-firing-a-gun-goes-viral-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-887317-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तमंचे से फायरिंग करते सत्यम का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तमंचे से फायरिंग करते सत्यम का वीडियो वायरल
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
सत्यम हत्याकांड : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस कर रही जांच
गोला (गोरखपुर)। सत्यम हत्याकांड के आरोपी मोनू के इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में अंधेरे में सत्यम तमंचे से फायरिंग करते हुए दिख रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो हत्यारोपी मोनू ने वायरल किया है। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।
बीते आठ मार्च की शाम को खिरकिटा दिगर के मटियरिया गांव में ट्यूबवेल के पास खिरकिटा दुबे गांव निवासी सत्यम कुमार (23) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मामले में परिजनों ने सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। इसमें दो आरोपियों जोगिंदर शर्मा व अमरदीप शर्मा को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भिजवा दिया था। एक आरोपी बृजमोहन शर्मा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। आरोपी हेमंत उर्फ मोनू शर्मा भागा फिर रहा है। विगत दिनों पुलिस की ओर से उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। कुछ दिन पहले आरोपी मोनू का ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें उसने सत्यम का मोबाइल उसने अपने पास होने की बात कही थी। इधर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भोजपुरी गाना बज रहा है, इसमें सत्यम तमंचे से फायरिंग कर रहा है। इस संबंध में सीओ मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी मोनू की गिरफ्तारी में टीम लगी हुई है।
पूछताछ के बाद एक व्यक्ति को पुलिस ने छोड़ा
सत्यम हत्याकांड में परिजनों ने सात लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी थी। इसमें पुलिस के हत्थे चढ़े प्रमुख दो आरोपियों ने चार लोगों के साथ घटना को अंजाम देने की बात कही थी। इसमें से एक आरोपी ने पुलिस की कार्रवाई से बचने लिए न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। वहीं आरोपी मोनू शर्मा पुलिस की पकड़ से दूर है। हत्याकांड में सत्यम के गांव के ही एक व्यक्ति को पुलिस ने विगत दिनों हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। सीओ मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे छोड़ा गया है। अगर कहीं से भी उसकी संलिप्तता मिलती है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।