फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Video of inflammatory speech in Muharram procession goes viral... People take to the streets in protest

Gorakhpur News: मुहर्रम जुलूस में भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल...विरोध में सड़क पर उतरे लोग

Wed, 09 Jul 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Video of inflammatory speech in Muharram procession goes viral... People take to the streets in protest
दूसरे पक्ष के आक्रोशित लोगों ने पिपरौली बाजार बंद कराया, गीडा थाने का घेराव किया
विज्ञापन

आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की, तीन आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
गीडा/ पिपरौली (गोरखपुर)। दसवीं मुहर्रम के दिन जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को दूसरे पक्ष के लोग सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने पिपरौली बाजार में सभी दुकानें बंद करा दीं और गीडा थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों और 100 अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जमील अहमद, साहिल अहमद और मुजीबुल इस्लाम के रूप में हुई है। तीनों पिपरौली बाजार के पश्चिम मोहल्ले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली में दसवीं मुहर्रम के दिन जुलूस निकाला गया था। आरोप है कि इसमें शामिल कुछ युवकों ने भड़काऊ भाषण दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। मंगलवार को दुकानें बंद कराते हुए थाने का घेराव किया। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने के साथ साक्ष्य के रूप में वीडियो की क्लिप पुलिस को सौंपी।
वीडियो में मुख्य आरोपी एक गाड़ी की छत पर बैठा दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में माइक है जिसके जरिये वह भाषण दे रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती।

आरोप है कि पुलिस की ओर से कार्रवाई में आनाकानी पर आक्रोशित लोगों ने पिपरौली बाजार पहुंचकर दुकानों को बंद करा दिया। साथ ही नारेबाजी करते हुए थाने पर पहुंचकर घेराव कर आक्रोश जताया। लोगों की नाराजगी को देख पुलिस बैकफुट पर आ गई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
----
वर्जन
पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
- दिग्विजय सिंह, थानाध्यक्ष, गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed