{"_id":"66f21271897231cbcf052d65","slug":"gorakhpur-news-video-of-hookah-bar-in-golghar-goes-viral-operator-locks-restaurant-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-694680-2024-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोलघर में हुक्का बार का वीडियो वायरल, रेस्टोरेंट में संचालक ने जड़ा ताला- तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोलघर में हुक्का बार का वीडियो वायरल, रेस्टोरेंट में संचालक ने जड़ा ताला- तलाश में पुलिस
Tue, 24 Sep 2024 10:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 10:41 AM IST
सार
रविवार की शाम गोलघर स्थित रेस्टाेरेंट में युवकों के हुक्का पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहे युवक हुक्का पीने के साथ ही भोजपुरी गाने पर थिरक रहे थे। वीडियो के बारे में अधिकारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने कैंट थाना पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
हुक्काबार के अंदर का नजारा
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर के गाेलघर के एक रेस्टारेंट में हुक्का बार चल रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियाे वायरल होने के बाद एसएसपी ने कैंट थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया तो इसकी जानकारी संचालक को हो गई और उसने ताला बंद कर दिया। ये बता दें कि रेस्टोरेंट की आड़ में शहर के भीतर कई अन्य हुक्का बार चोरी-छिपे चल रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार की शाम गोलघर स्थित रेस्टाेरेंट में युवकों के हुक्का पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहे युवक हुक्का पीने के साथ ही भोजपुरी गाने पर थिरक रहे थे। वीडियो के बारे में अधिकारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने कैंट थाना पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सोमवार की शाम को एसपी सिटी ने कार्रवाई के बारे में पूछा तो बताया गया कि संचालक ने ताला बंद कर दिया है। चर्चा है कि कार्रवाई होने की जानकारी संचालक को किसी ने पहले ही बता दी थी। शहर में रेस्टोरेंट की आड़ में कई हुक्का बार चल रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में रोज नाबालिग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार को चिह्नित कर संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं।