फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Victim appears before medical board, demands justice

Gorakhpur News: मेडिकल बोर्ड के सामने पेश हुआ पीड़ित, न्याय की मांग

Sat, 18 Jan 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Victim appears before medical board, demands justice
21 दिसम्बर, 2024 को खोवामंडी गली स्थित मृत्युंजय हास्पिटल में हुई थी जच्चा-बच्चा की मौत
विज्ञापन

गोरखपुर। खोवा मंडी गली स्थित मृत्युंजय हॉस्पिटल में 21 दिसंबर 2024 को जच्चा-बच्चा मौत मामले में महिला के पति ने शुक्रवार को सीएमओ की ओर से गठित मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखा। पति ने हाॅस्पिटल के डाॅ. आरएन मिश्र और स्टाॅफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कैंट पुलिस को तहरीर दी थी। साथ ही सीएमओ को प्रार्थनापत्र देकर डॉक्टर, स्टॉफ और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

सिद्धार्थनगर जिले के महुआ खुर्द थाना गोल्हौरा निवासी मायापति दुबे की पत्नी गीता देवी को 20 दिसंबर, 2024 को प्रसव पीड़ा के साथ रक्तस्राव शुरू हुआ। महिला को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर से बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर किया गया। परिजन परेशान थे, तभी एक प्राइवेट एंबुलेंस (यूपी 55 एएस 6847) का चालक मिला। उसने परिजनों को झांसा देकर गोलघर खोवा मंडी गली स्थित मृत्युंजय हॉस्पिटल पहुंचा। जहां इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed