{"_id":"68ec15bc2d0fadf3f4055ae4","slug":"gorakhpur-news-venkatesh-won-gold-and-arpan-won-silver-medal-in-rapid-chess-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1100019-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रैपिड शतरंज में व्यंकटेश ने स्वर्ण व अर्पण ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रैपिड शतरंज में व्यंकटेश ने स्वर्ण व अर्पण ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
एम्स गोरखपुर के विद्यार्थियों ने एम्स ऋषिकेश में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
कुल 23 विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में लिया भाग
गोरखपुर। एम्स ऋषिकेश में आठ से 12 अक्तूबर तक आयोजित पाइरेक्सिया पांच दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में गोरखपुर एम्स के विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में गोरखपुर एम्स के व्यंकटेश ने स्वर्ण और अर्पण ने रजत पदक हासिल किया।
इस प्रतियोगिता में एम्स गोरखपुर के 23 विद्यार्थियों ने फुटबॉल, फुत्सल, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, फीफा ऑनलाइन, शतरंज तथा कैरम सहित विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। ब्लिट्ज शतरंज में अर्पण ने एक और रजत पदक हासिल किया। शतरंज प्रतियोगिता में अभिषेक, संदीप, अर्पण और व्यंकटेश की टीम ने रजत पदक जीता। कैरम प्रतियोगिता में रोहित ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के दल का नेतृत्व एम्स के खेलकूद प्रभारी डॉ. नवनीत अटेऱिया ने किया। कार्यकारी निर्देशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि गोरखपुर एम्स के विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि सह-पाठ्यक्रम और खेलकूद गतिविधियों में भी उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं बधाई दी।