{"_id":"68f0041072691d749b0b5882","slug":"gorakhpur-news-vehicles-should-not-be-parked-on-the-roads-buses-should-be-parked-inside-the-roadways-station-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1104046-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़कों पर न खड़ीं हों गाड़ियां, रोडवेज स्टेशन के अंदर खड़ीं हों बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़कों पर न खड़ीं हों गाड़ियां, रोडवेज स्टेशन के अंदर खड़ीं हों बसें
विज्ञापन
कमिश्नर ने यातायात व्यवस्था व जाम की समस्या को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने सड़कों पर बेतरतीब खड़े हो रहे वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि वाहनों को सड़कों पर खड़ा न होने दें। रोडवेज की बसों को बस स्टेशन परिसर में खड़ी कराएं। गोलघर के व्यापारियों से ट्रैफिक पुलिस संवाद करे। ग्राहकों के वाहनों को मल्टीलेवल पार्किग में खड़ा कराने के लिए जागरूक करें।
कमिश्नर, बुधवार को आयुक्त सभागार में यातायात व्यवस्था एवं जाम की समस्या की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन खड़ा होने से जाम लगता है, इसलिए यातायात पुलिस वाहनों को खड़ा न होने दें। बस स्टेशन के सामने ही बसें खड़ी कर दी जा रही हैं, इससे आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है। उन्होंने रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया कि वे रोडवेज बसों को बस स्टेशन परिसर में ही खड़ी कराएं। कमिश्नर ने जीडीए के सचिव को निर्देश दिए कि जिन व्यावसायिक भवनों के नक्शे में बेसमेंट का प्रयोग पार्किग में न करके अन्य किसी गतिविधि में किया जा रहा है, ऐसे भवनों के बेसमेंट को सील करने की कार्यवाही करें। बैठक में डीआईजी एस चन्नप्पा, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी राजकरन नैय्यर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल आदि मौजूद रहे।
नाबालिग न चलाने पाएं ई-रिक्शा, करें कार्रवाई
कमिश्नर ने कहा कि देहात परमिट के ऑटो शहर में न चलने पाए। कड़ाई से रोक लगाएं। किसी भी दशा में नाबालिग ई-रिक्शा न चलाने पाएं। यह भी देखा जाए कि एक ही आदमी के नाम से कितने ई-रिक्शा लिए गए हैं। ई-रिक्शा के लिए बनाए गए जोन व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए।