{"_id":"68f3ffc3cda7eea89509c811","slug":"gorakhpur-news-vantangiya-village-cm-will-light-a-lamp-every-house-will-be-illuminated-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1107300-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनटांगिया गांव: सीएम दीप जलाएंगे, हर घर फैलेगा उजियारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनटांगिया गांव: सीएम दीप जलाएंगे, हर घर फैलेगा उजियारा
विज्ञापन
सीएम के स्वागत में जगमगा रहा वनटांगिया गांव
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत में वनटांगिया ग्राम जंगल तिकोनिया नंबर तीन दीपावली से पहले ही जगमगाने लगा है। सोमवार को सीएम यहां वनटांगिया ग्रामवासियों और बच्चों के साथ परंपरागत तरीके से दीपावली मनाएंगे। इसके लिए तीन दिन से गांव में सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है। मुख्य पंडाल भी लगभग तैयार है।
पादर बाजार से पिपराइच जाने वाले मार्ग पर शहर से करीब छह किलोमीटर दूर इस वनटांगिया गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर सड़क के दोनों तरफ की झांडियां कट चुकी हैं और गड्ढों को भी भर दिया गया है। गांव की आबादी के नजदीक कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाने का कार्य अंतिम दौर में है।
स्वदेशी कौशल से आत्मनिर्भर बन रहीं वनटांगिया महिलाएं
सीएम के दौरे से पहले गांव की महिलाएं भी तैयारी में जुटी हैं। गांव में नैन सैन ब्यूटी एकेडमी व राष्ट्रीय कला मंच की ओर से शुक्रवार से शुरू तीन दिवसीय ‘दीपावली स्वदेशी क्राफ्ट मेकिंग कार्यशाला’ में महिलाएं दीया सजाना, तोरण-द्वार बनाना, रंगोली आर्ट और कैंडल डेकोरेशन जैसी विधाएं सीख रही हैं। कार्यशाला संयोजक श्यामली जायसवाल ने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वदेशी कला के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और ग्राम अर्थव्यवस्था को सशक्त करना है। राष्ट्रीय कला मंच की स्नेहा ने कहा कि यह पहल गांव में स्वदेशी संस्कृति और सृजनशीलता की नई रोशनी फैला रही है। बड़ी संख्या में वनटांगिया ग्राम की महिलाएं और युवतियां इसमें शामिल हैं।