फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: UP's first SIHM will be ready next month

Gorakhpur News: अगले माह तैयार हो जाएगा यूपी का पहला एसआईएचएम

Sun, 21 Sep 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: UP's first SIHM will be ready next month
गीडा में तैयार हो रहा स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट।
टूरिज्म, होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए संचालित होंगे पाठ्यक्रम
विज्ञापन


दूसरे चरण में ब्वॉयज एंड गर्ल्स हॉस्टल के भी निर्माण में आई तेजी

गोरखपुर। गीडा में बन रहे प्रदेश के पहले स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अगले माह तक इसके तैयार होने की संभावना है। 48.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इस भवन का लगभग 96 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

बताया जा रहा है कि बीते कुछ वर्ष से गोरखपुर का टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर तेजी से आगे बढ़ा है। औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) कार्यालय के सामने बन रहे एसआईएचएम में अगले शैक्षिक सत्र से होटल एंड टूरिज्म मैनजमेंट से जुड़े डिप्लोमा और डिग्री के पाठ्यक्रम संचालित होना शुरू हो जाएगा। कार्यदायी संस्था के रूप में सी एंड डीएस यूनिट-14 की ओर से यह कार्य 26 सितंबर 2023 को शुरू किया गया था। पहले चरण में दो ब्लॉकों में प्रशासनिक कक्ष, क्लास रूम, कॉमन हॉल, किचन के अलावा अंडरग्राउंड पार्किंग, इलेक्ट्रिफिकेशन, फायर सेफ्टी, पाइपलाइन आदि के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

उप निदेशक पर्यटन राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि एसआईएचएम का निर्माण कार्य अगले माह पूरा हो जाएगा, इस समय फिनिशिंग का काम चल रहा है। अगले माह के बाद कभी भी इसका लोकार्पण हो सकता है। दूसरे चरण में तेजी से ब्वॉयज एंड गर्ल्स हॉस्टल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed