फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Uproar in the postmortem house after demanding Rs 2,750 in exchange for handing over the body

Gorakhpur News: शव देने के एवज में 2,750 रुपये मांगने पर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा

Sat, 14 Jun 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Uproar in the postmortem house after demanding Rs 2,750 in exchange for handing over the body
नेपाल के तौलियहवा निवासी सुनील कुमार गुप्ता का था शव, पुलिस ने समझाकर मामला कराया शांत
विज्ञापन

गुलरिहा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखे एक शव को पोस्टमार्टम के बाद लेने के लिए 3500 रुपये की डिमांड की गई। इसे लेकर मृतक के रिश्तेदारों ने हंगामा किया। पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। फिर भी अंतिम संस्कार के एवज में रिश्तेदारों को 2750 रुपये देने पड़े।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को कैंट क्षेत्र के मोहद्दीपुर चौकी के चारफाटक के पास लावारिस हालत में एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। जानकारी होने पर शुक्रवार को शव की पहचान करने मृतक युवक के रिश्तेदार आए। आरोप है कि परिजनों से मोर्चरी में रहने वाले दंपती ने शव के बदले 3500 रुपये की मांग की। इसे लेकर कहासुनी होने लगी। आरोपी दंपती का कहना था कि घटनास्थल से लेकर आने व अंतिम संस्कार के लिए राजघाट ले जाने में रुपये खर्च होते हैं। इसलिए रुपये देने ही होंगे। हंगामा की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी से सिपाही पहुंचे और समझा बुझाकर शांत कराया। बाद में परिजन भी शव के अंतिम संस्कार के लिए 2750 रुपये देने पर सहमत हो गए।
विज्ञापन

घरवालों ने बताया कि सुनील कुमार गुप्ता (32) आजमगढ़ जिले में पैकिंग का काम करता था। कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर अपने गांव नेपाल गया था। बृहस्पतिवार की सुबह आजमगढ़ जाने के लिए घर से निकला था। उसी दिन दोपहर में मोहद्दीपुर चौकी पुलिस को चारफाटक के पास अज्ञात शव मिला। शुक्रवार को सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ निवासी चिनक ने शव की पहचान अपने साले सुनील गुप्ता के रूप में की। पंचनामा की प्रक्रिया पूरी होते ही आरोपित दंपती रुपये की मांग करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed