फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: UPPCS: 17 thousand candidates will appear for the exam at 37 centres.

यूपीपीसीएस : 37 केंद्रों पर 17 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Sun, 22 Dec 2024 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: UPPCS: 17 thousand candidates will appear for the exam at 37 centres.
गोरखपुर। यूपीपीसीएस प्री परीक्षा रविवार को गोरखपुर में 37 केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 17088 अभ्यर्थी शामिल होंगे। तैयारियों को लेकर डीएम कृष्णा करुणेश और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शनिवार को बैठक की। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध दिए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को दो पालियों में सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर साढ़े 11 बजे और दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक परीक्षा होगी। 37 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए 37 सेक्टर और 37 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि 45 मिनट पहले ही अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके बाद गेट बंद कर दिया जाएगा। यदि किसी कारण से कोई अभ्यर्थी विलंब करता है तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा के केंद्र पर पुलिस की दो टीम लगाई गई है। एक टीम केंद्र के अंदर होगी जिसमें एक एसआई, दो पुरुष कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल होंगी। जो परीक्षा केंद्र के भीतर अभ्यर्थियों की जांच और परीक्षा के संचालन में सहयोग करेगी। वहीं परीक्षा केंद्र के बाहर चार पुलिस कर्मियों की एक टीम लगाई गई है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सेक्टर मजिस्ट्रेट से शील्ड बाक्स प्राप्त करेंगे। प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थियों को पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed