फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: UPITS: Plywood of Gorakhnagar will get global recognition

यूपीआईटीएस: गोरक्षनगरी के प्लाईवुड को मिलेगी वैश्विक पहचान

Wed, 25 Sep 2024 05:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: UPITS: Plywood of Gorakhnagar will get global recognition
गोरखपुर। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित हो रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) में एक्सपोर्ट कैटेगरी में प्लाईवुड-लमिनेट्स और टेराकोटा को भी शामिल किया गया है। इससे गोरक्षनगरी के इन उद्यमों को भी वैश्विक पहचान मिलेगी। ट्रेड शो के 25 स्टालों पर गोरखपुर मंडल की धाक दिखेगी।
विज्ञापन




मंडल से सर्वाधिक भागीदारी गोरखपुर जिले की है, जहां से 13 उद्यमी अपने-अपने उत्पादों को देश-दुनिया के आगंतुकों और खरीदारों के समक्ष प्रदर्शित करेंगे। खास बात यह है कि गोरखपुर मंडल के उत्पादों में ओडीओपी, एमएसएमई से जुड़े उद्यम के साथ महिला सशक्तीकरण की भी झलक दिखेगी।
विज्ञापन




मंडल से कुल सात महिला उद्यमी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अपने बनाए उत्पादों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें सर्वाधिक चार गोरखपुर से हैं। गोरखपुर के लिए जो 13 स्टाल आवंटित हैं, उनमें 5 ओडीओपी, 6 एमएसएमई और 2 एक्सपोर्ट श्रेणी में हैं। ओडीओपी के लिए चार स्टाल टेराकोटा और एक रेडीमेड गारमेंट के लिए है। जबकि एमएसएमई में बेकरी प्रोडक्ट, सैनिटरी नैपकिन, पैकेजिंग इंडस्ट्री, गिफ्ट आइटम, इलेक्ट्रिक गुड्स और बायोमास एनर्जी के उत्पाद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा एक्सपोर्ट कैटेगरी में प्लाईवुड-लमिनेट्स और टेराकोटा को शामिल किया गया है। कुशीनगर जिले से ओडीओपी में केले के रेशे से बने उत्पाद और एमएसएमई में कंक्रीट प्रोडक्ट, हैंडीक्राफ्ट और काला नमक चावल-श्रीअन्न के स्टाल जिले की उद्यमशीलता से लोगों को रूबरू कराएंगे।



महराजगंज जिले के लिए आवंटित स्टालों में एक ओडीओपी और चार एमएसएमई के लिए हैं। ओडीओपी के स्टाल पर विविध प्रकार के फर्नीचर रहेंगे, जबकि एमएसएमई सेक्टर के लिए काला नमक चावल, फ्लोर मिल, राइस और मोमबत्ती-अगरबत्ती कारोबार से जुड़े उद्यमियों को मंच दिया गया है। तीन स्टालों पर देवरिया की उद्यमिता देखी जाएगी।



यूपीआईटीएस पूर्वी उत्तर प्रदेश के इन जिलों के लिए बेहद खास है। कारण यहां के कई उत्पाद, जो ओडीओपी में शामिल होने के बाद सुदृढ़ पहचान से जुड़े हैं, उन्हें अब देश ही नहीं, दुनिया के बीच चमकने का मौका मिल सकेगा।




उपराष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन, सीएम रहेंगे मौजूद



इस ट्रेड शो में भाग लेने गए गोरखपुर के उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्र ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उद्योग विभाग के प्रदेशभर के अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। गोरखपुर मंडल के सारे उद्यमी मंगलवार ही ग्रेटर नोएडा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed