फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Update:: Holi's ruckus in DDU...holiday had to be declared two days earlier

Gorakhpur News: डीडीयू में होली का हुड़दंग...दो दिन पहले करनी पड़ी छुट्टी

Tue, 11 Mar 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Update:: Holi's ruckus in DDU...holiday had to be declared two days earlier
विश्वविद्यालय परिसर से लेकर पंत पार्क होली खेलते नजर आए विद्यार्थी
विज्ञापन

शोर की वजह से ठप रही पढ़ाई, अब 17 से चलेंगी कक्षाएं
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली। परिसर में उन्हाेंने कई जगह हुड़दंग भी किया। विभागों के बाहर ढोल-मंजीरे के साथ पहुंचकर फगुआ के गीत गाए तो रास्ते भर गुलाल उड़ाते रहे। मंगलवार को भी ऐसा हुड़दंग न हो इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने 11 मार्च से कक्षाएं सस्पेंड कर दी हैं।
विश्वविद्यालय में 13 मार्च से होली की छुट्टी होनी थी। लेकिन सोमवार को छात्र-छात्राओं की कुछ और ही योजना थी। दोपहर 12 बजे के बाद से छात्र-छात्राएं हाथ में अबीर-गुलाल लेकर निकले और फगुआ गीत गाकर मस्ती करने लगे। छात्रों के कुछ समूहों ने आते-जाते लोगों पर भी गुलाल उड़ाया। रास्ते में उनके शोर की वजह से कक्षाएं प्रभावित रहीं। कला संकाय के पास करीब 100 की संख्या में छात्र जुटे और ढोल-मंजीरे की धुन पर होली के गीत गाने लगे। अबीर-गुलाल ऊपर उड़ाने के कारण उधर से गुजर रहे कई छात्र-छात्राओं के ऊपर पड़े। इसकी शिकायत मुख्य नियंता से की गई। मुख्य नियंता ने गार्डों को भेजा लेकिन बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों ने एक नहीं सुनी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में 13 से 16 मार्च तक अवकाश घोषित था। लेकिन सोमवार के हुड़दंग को देखते हुए डीडीयू प्रशासन ने 11 व 12 मार्च को शैक्षणिक कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया। हालांकि, 11 व 12 मार्च को सभी कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पंत पार्क में कीचड़ में लोटते नजर आए
विश्वविद्यालय परिसर से निकले के बाद छात्र-छात्राएं पंत पार्क में पुहंचे। पार्क में जुटे विद्यार्थियों ने रंग के साथ ही कीचड़ से भी जमकर होली खेली। इसमें ज्यादातर विद्यार्थी हॉस्टल के थे। कुछ छात्र ढोलक और झाल लेकर विभाग में होली खेलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed