{"_id":"67c9f5df2c602229bf0735f9","slug":"gorakhpur-news-up-has-entered-a-new-era-of-prosperity-and-happiness-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-861937-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: समृद्धि व खुशहाली के नए दौर में यूपी ने किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: समृद्धि व खुशहाली के नए दौर में यूपी ने किया प्रवेश
विज्ञापन
लाभार्थियों को टूल किट वितरित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में मंत्री राकेश सचान, सांसद
सीएम योगी ने दिया का मंत्र- धैर्य से व्यवसाय कीजिए, पूंजी बढ़ती जाएगी और समृद्धि आती जाएगी
मुख्यमंत्री ने ओडीओपी के अंतर्गत गोरखपुर व बस्ती मंडल के 2100 प्रशिक्षणार्थियों में किया टूलकिट वितरित
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने समृद्धि व खुशहाली के नए दौर में प्रवेश किया है। एक्सपोर्ट बढ़ा है। हमने यूपी के अगले स्थापना दिवस पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान स्कीम लागू की, ताकि कारीगर और हस्तशिल्पी सम्मान पा सकें। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि धैर्य के साथ व्यवसाय कीजिए, पूंजी बढ़ती जाएगी और समृद्धि आती जाएगी। सीएम युवा उद्यमी का भी यही उद्देश्य है। सरकार इसी उद्देश्य के साथ काम भी कर रही है।
सीएम योगी बृहस्पतिवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत ब्याजमुक्त ऋण वितरण कार्यक्रम में युवा उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि आज गोरखपुर व बस्ती के सातों जनपद (गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर) के युवाओं को ऋण वितरित किया गया। सीएम ने कहा कि जब हम यह स्कीम बना रहे थे, तभी आपकी ऊर्जा पर विश्वास था।
उन्होंने कहा कि हमें पता था कि आपके पास विजन है, उसे धरातल पर उतारने के लिए पूंजी की आवश्यकता है। कई नौजवान स्टार्टअप-कारोबार प्रारंभ करना चाहते हैं, लेकिन पूंजी का अभाव होता है। हमने तय किया कि उनकी मजबूरी को मजबूरी नहीं रहने देंगे, बल्कि उसके विजन को धरातल पर उतारेंगे।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि युवाओं में ऊर्जा है और वे कुछ नया कर सकते हैं। जिन युवा उद्यमियों को पहले यह सुविधा मिली है, मैंने उनके स्टॉल पर जाकर उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखा है। युवाओं ने रेडिमेड गारमेंट्स, फूड प्रोडक्ट समेत कई कारोबार प्रारंभ किए हैं। आज काम की कमी नहीं है, बस हौसला चाहिए। हौसला है तो युवा उड़ान का रास्ता तय कर लेगा, सरकार संबल बनने को तैयार है।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। एमएसएमई विभाग की तरफ से लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, सांसद रवि किशन, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, राजेश त्रिपाठी, महेंद्र पाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, विमलेश पासवान, सरवन निषाद, अनिल त्रिपाठी, जयमंगल कन्नौजिया, डॉ. असीम कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, उप्र महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी आदि मौजूद रहीं।
2.54 लाख से अधिक आवेदन आ चुके
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना 24 जनवरी 2025 को शुरू की गई। अभी लगभग सवा महीने हुए हैं। इससे पूरे वर्ष भर में एक लाख नए उद्यमियों को जोड़ना था, लेकिन अभी तक ही 2 लाख 54 हजार 794 आवेदन आ चुके हैं। यही स्कीम की लोकप्रियता है। इसमें से एक लाख आवेदन बैंकों को भेज दिए गए हैं। 24 हजार लाभार्थियों को 931 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत हो गया है और 10,500 लाभार्थियों को 410 करोड़ रुपये वितरण भी किया जा चुका है। गोरखपुर व बस्ती मंडल के 1440 लाभार्थियों को 67.14 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत करते हुए 575 लाभार्थियों को 25.80 करोड़ का ऋण पहले वितरित किया जा चुका है। आज 2500 लाभार्थियों को 100 करोड़ ऋण वितरण की व्यवस्था की गई है।
मुझे पहले भी युवाओं पर विश्वास था और आज भी है
सीएम ने युवाओं से कहा कि उन्हें पहले भी आप पर विश्वास था और आज भी है। किसी ने टेराकोटा तो किसी ने केला और किसी ने इसके रेसे से उत्पाद बनाए हैं। केले से चिप्स, रॉ मेटेरियल से अचार, जूस, रेसे से बाल, बैग भी बनाए जा रहे हैं। वेस्ट को वेल्थ में बदलने की यही कला-विजन है। हमें समाज को भी उसी दिशा में लेकर चलना है। सीएम ने कहा कि सर्वाधिक प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट से युक्त काला नमक चावल सिद्धार्थनगर, महराजगंज में पैदा होता है। पूर्वी उप्र में ढाई हजार वर्ष से इसका उत्पादन हो रहा है। युवा उद्यमी इसके उत्पादन, पैकेजिंग, एक्सपोर्ट से भी जुड़े हैं। गोरखपुर के टेराकोटा, महराजगंज के कारपेंटर, संतकबीरनगर के बखिरा का पीतल उद्योग भी युवा उद्यमी से जुड़ा है।
अब यहां के युवा उद्यमी दुबई भेज रहे रेडिमेड गारमेंट्स
सीएम ने कहा कि नए कार्य करने वालों को सरकार नया अवसर देगी। सरकार ने 1000 करोड़ रुपये दिया है और कहा है कि केवल 31 मार्च तक प्रदेशभर के नए युवा उद्यमी तैयार करने के लिए इसका उपयोग कीजिए। पहली अप्रैल से फिर एक हजार करोड़ रुपये मिलने वाले हैं, जिससे एक लाख नए युवा उद्यमी बनेंगे। पहले दुबई का सामान यहां आता था, लेकिन अब यहां के युवा उद्यमी रेडिमेड गारमेंट्स बनाकर दुबई भेज रहे हैं। इससे पैसा और रोजगार देश में मिलेगा। नया भारत सबके चेहरे पर खुशहाली लाना चाहता है।
सीएम ने कहा कि प्रदेश में बैंक में पहले लोन नहीं मिल पाता था। अभी कुछ दिन पहले लखनऊ में बैठक की है। इसमें बैंक के अधिकारियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक 25 हजार लोगों का लोन स्वीकृत, 10 हजार से अधिक का वितरण भी हो चुका है। यह बैंक के सीडी रेशियो को बढ़ाने का भी माध्यम है। बिजनेस तभी बढ़ेगा, जब आप पूंजी लगाएंगे।
साढ़े सात हजार करोड़ खर्च और साढ़े तीन लाख करोड़ की ग्रोथ दुनिया के लिए चमत्कार
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ पर डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनता की आस्था का सम्मान किया। आस्था का सम्मान आजीविका का आधार बनी। अर्थव्यवस्था को इससे नई गति प्राप्त हुई। साढ़े सात हजार करोड़ खर्च करें और अर्थव्यवस्था में साढ़े तीन लाख करोड़ की ग्रोथ हो, यह दुनिया के लिए चमत्कार है, लेकिन भारत के लिए दिनचर्या का हिस्सा है। सीएम ने माली, धोबी और नाविक का उदाहरण दिया। प्रयागराज के नाविक की चर्चा करते हुए सीएम ने बताया कि उस परिवार के पास 130 नाव है, जिससे उसने 45 दिन में 30 करोड़ रुपये कमाए हैं।
बॉक्स
मुख्यमंत्री ने दिया पांच लाख का चेक
मुख्यमंत्री ने युवा लाभार्थियों को पांच-पांच लाख का चेक प्रदान किया। चेक प्राप्त करने वालों में गोरखपुर के विष्णु कुमार कश्यप, रत्नाकर मौर्य, खुशबू जायसवाल, रजत कुमार, सोनी मिश्रा, महराजगंज की किरण, नागेश्वर मौर्य, देवरिया के अंकित मिश्र, प्रेम कुमार, कुशीनगर के हरिलाल सैनी, अरमान हुसैन, बस्ती के हर्ष गौतम, अभिषेक कुमार, सिद्धार्थनगर के बृजेश कुमार, संतकबीरनगर के अमृतांश चतुर्वेदी प्रमुख रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गोरखपुर की द्रौपदी देवी, बबिता मिश्रा, श्वेता सिंह, स्पर्शिका चतुर्वेदी, महराजगंज के आशीष कुमार पटेल, अनुराग द्विवेदी, देवरिया की शालू कुशवाहा, प्रेमलता कुशवाहा, कुशीनगर के सुचित शर्मा, अंगद कुशवाहा, बस्ती के ओंकार शर्मा, अनुराग, सिद्धार्थनगर के अर्जुन चौधरी, संतकबीरनगर की साक्षी पाठक को ओडीओपी का टूलकिट प्रदान किया।