फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: UP Board tops in discussion on examination, 2.2 lakh students registered

Gorakhpur News: परीक्षा पे चर्चा में यूपी बोर्ड अव्वल, 2.2 लाख छात्रों ने कराया पंजीकरण

Fri, 10 Jan 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: UP Board tops in discussion on examination, 2.2 lakh students registered
2.2 लाख छात्र-छात्राएं बनेंगे प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा संवाद कार्यक्रम का हिस्सा
विज्ञापन

छात्रों के पंजीकरण में यूपी बोर्ड अव्वल, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 20 हजार छात्रों ने कराया पंजीकरण
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए जिले में पंजीकरण अभियान को निर्धारित लक्ष्य के सात दिन पहले ही प्राप्त कर लिया गया है। पंजीकरण में यूपी बोर्ड के छात्रों ने बाजी मारी है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के छात्रों का नामांकन 20,000 में ही सिमट गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षा के पहले छात्रों से संवाद करते हैं। प्रधानमंत्री छात्रों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव से उभरने, परीक्षा की तैयारियाें एवं परिणाम के भय के कारण उत्पन्न होने वाले विचारों से उभरने और जीवन में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस बार परीक्षा पे चर्चा के लिए दिसंबर से पंजीकरण अभियान शुरू हुआ था। जिले में 2.2 लाख छात्रों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य रखा गया था। सप्ताह भर पहले यूपी बोर्ड के 90 हजार परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के किसी भी छात्र ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया।
विज्ञापन

जिले के खराब प्रदर्शन को देखते हुए डीआईओएस ने विद्यालयों को जल्द से जल्द निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया था। इसके बाद यूपी बोर्ड के विद्यालयों ने लक्ष्य को पूरा करने में विशेष रूचि दिखायी। गत वर्ष के मुकाबले इस साल सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के छात्रों का पंजीकरण बेहद कम हुआ है। इस बार गूगल शीट के माध्यम से छात्रों का डाटा प्रतिदिन संकलित किया गया है। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से कम पंजीकरण होने पर विद्यालयों को बार-बार पंजीकरण पूरा कराने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रधानमंत्री का यह संवाद कार्यक्रम जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में कभी भी आयोजित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----
सभी प्रधानाचार्य, नोडल अधिकारी, सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के प्रयास से परीक्षा पे चर्चा के लक्ष्य को समय से सात दिन पहले ही प्राप्त कर लिया गया है। प्रधानमंत्री का सह संवाद कार्यक्रम छात्रों को परीक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही तनाव कम करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।
डॉ. अमरकांत सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed