{"_id":"67cb534ef5a54b6590034f24","slug":"gorakhpur-news-up-board-evaluation-of-answer-sheets-will-begin-from-march-19-under-cctv-surveillance-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-862946-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : सीसीटीवी की नजर में 19 मार्च से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : सीसीटीवी की नजर में 19 मार्च से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन
विज्ञापन
एक दिन में एक परीक्षक को हाईस्कूल की 50 और इंटरमीडिएट की 45 उत्तर पुस्तिकाओं की करनी है जांच
गोरखपुर। यूपी बोर्ड 2025 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हो रही है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन की प्रक्रिया 19 मार्च से दो अप्रैल तक की जाएगी। इसके लिए उत्तरपुस्तिकाओं के आधार पर जिले में छह मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने की संभावना है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मूल्यांकन की प्रक्रिया को सही से संचालित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसोपी) जारी कर दी गई है। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी के साथ जरूरत पड़ने पर रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। केंद्रों पर नियुक्त परीक्षकों, उप प्रधान परीक्षकों और अन्य कर्मियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को प्रवेश नहीं देने का सख्त निर्देश दिए गए हैं। एक दिन में एक परीक्षक को हाईस्कूल की 50 और इंटरमीडिएट की 45 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना है। मूल्यांकन केंद्रों पर बिजली, सफाई, पानी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जुबिली इंटर कॉलेज, एमजी इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, सीआई कॉलेज और बिछिया स्थित नेहरू इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र को प्राथमिकता दी जा सकती है।
-- -- -
उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए सुरक्षित कमरों की व्यवस्था की जाएगी। वहां 24 घंटे सशस्त्र गार्ड तैनात रहेंगे। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्रों को लेकर कड़ी सुरक्षा बरती जाएगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया चलेगी। मूल्याकंन कक्षों में परीक्षकों को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
डॉ. अमरकांत सिंह, डीआईओएस